सीतापुर डीएम ने एएनएम का 6 महीने का रोका वेतन* सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस, लापरवाही मिलने पर दी हिदायत

*सीतापुर डीएम ने एएनएम का 6 महीने का रोका वेतन* सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस, लापरवाही मिलने पर दी हिदायत

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार दोपहर विकास खंड कमसण्डा के प्राथमिक विद्यालय देवीपुर में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और अभिलेखों में गंभीर लापरवाही मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधितकर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने एएनएम स्नेहलता का छह माह का वेतन रोकने और उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम स्नेहलता से वार्ता कर एचआरपी ट्रैकिंग रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में कई त्रुटियां मिलने के साथ दवाओं का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं पाया गया। अन्य अभिलेखों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। एक गर्भवती महिला की बुकलेट की जांच में टीकाकरण अधूरा मिलने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई।डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि एएनएम के खिलाफ तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमला देवी द्वारा रखे गए रजिस्टरों में भी कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा वीएचएसएनडी सत्र की निगरानी में लापरवाही और आईस बॉक्स की स्थिति खराब पाए जाने पर सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियोंके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सीतापुर डीएम ने एएनएम का 6 महीने का रोका वेतन* सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस, लापरवाही मिलने पर दी हिदायत सीतापुर डीएम ने एएनएम का 6 महीने का रोका वेतन* सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस, लापरवाही मिलने पर दी हिदायत Reviewed by dainik madhur india on 10:46 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.