सीतापुर मिश्रिख पेशकर सहित घूस लेने वाले कर्मी के खिलाफ केस दर्ज* सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराया मुकदमा, 18 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

*सीतापुर मिश्रिख पेशकर सहित घूस लेने वाले कर्मी के खिलाफ केस दर्ज* सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराया मुकदमा, 18 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 





सीतापुर के मिश्रिख तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई थी। छापेमारी के दौरान पकड़े गए न्यायिक तहसीलदार के पेशकर अनीश अहमद और प्राइवेट कर्मी रोहित सिंह के खिलाफ टीम ने देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दाखिल खारिज के एक मामले में वादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की जांच की और जाल बिछाकर मंगलवार दोपहर कार्रवाई की। टीम ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते समय न्यायायिक तहसीलदार अतुल सेन सिंह के पेशकार अनीस अहमद और कोर्ट के प्राइवेट कर्मी रोहित सिंह को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद सीधे वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई। इस दौरान तहसील परिसर में मौजूद लोग कार्रवाई को देखते रह गए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पेशकार अनीस अहमद के पास नाजिर पद का अतिरिक्त प्रभार भी था, जिससे तहसील के कई प्रशासनिक कार्य उसके जिम्मे थे।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को मिश्रिख थाने छोड़कर दोनों को लेकर संदना थाने पहुंची, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
सीतापुर मिश्रिख पेशकर सहित घूस लेने वाले कर्मी के खिलाफ केस दर्ज* सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराया मुकदमा, 18 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार सीतापुर मिश्रिख पेशकर सहित घूस लेने वाले कर्मी के खिलाफ केस दर्ज* सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराया मुकदमा, 18 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार Reviewed by dainik madhur india on 10:52 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.