सीतापुर संदना में मोबाइल किस्त मांगने पर एजेंट की पिटाई* दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी
*सीतापुर संदना में मोबाइल किस्त मांगने पर एजेंट की पिटाई*
दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में मोबाइल किस्त मांगने पर एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने दबंगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।जानकारी के अनुसार थाना नैमिष क्षेत्र निवासी संदीप कुमार वर्तमान में संदना कस्बे में रहकर बजाज फाइनेंस कंपनी का कार्य करते हैं। पीड़ित ने बताया कि 22 मई 2026 को मोबाइल फोन की फाइनेंस किस्त लेने के सिलसिले में उसकी बातचीत बड़ी कुसौली निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। इसी मामले को लेकर वह संदना कस्बा स्थित तरंग मोबाइल सेंटर पर मौजूद था।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट
आरोप है कि इसी दौरान प्रमोद कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि "हम पुलिस से नहीं डरते, तुम्हें जो करना है कर लो।"
इतना ही नहीं, दबंगों द्वारा उसे बंधक बनाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बादसंदीप कुमार का कहना है कि वह काफी भयभीत और मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर संदना में मोबाइल किस्त मांगने पर एजेंट की पिटाई* दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी
Reviewed by dainik madhur india
on
5:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:53 AM
Rating:

No comments: