सीतापुर महोली में बिजली के खंभे से झोपड़ी में आग* घरेलू सामान सहित 40 हजार की संपत्ति राख, ग्रामीणों ने बुझाई आग
*सीतापुर महोली में बिजली के खंभे से झोपड़ी में आग*
घरेलू सामान सहित 40 हजार की संपत्ति राख, ग्रामीणों ने बुझाई आग
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से शनिवार सुबह एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, अनाज, बिस्तर और खाने-पीने की वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी जगदीश पुत्र महादेव की झोपड़ी के पास लगे बिजली के खंभे में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी।
आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।पीड़ित जगदीश ने बताया कि आग में घर का बिस्तर, कपड़े, राशन, खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी घरेलू वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना में करीब 40 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तारों और खंभों को बदलवाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर नुकसान का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
सीतापुर महोली में बिजली के खंभे से झोपड़ी में आग* घरेलू सामान सहित 40 हजार की संपत्ति राख, ग्रामीणों ने बुझाई आग
Reviewed by dainik madhur india
on
5:55 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:55 AM
Rating:

No comments: