कांग्रेस के युवा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, 500 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

कांग्रेस के युवा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, 500 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब कांग्रेस के कई युवा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
दैनिक मधुर इंडिया के अनुसार, युवा नेता राजबहादुर अहिरवार, रानू कुशवाहा, अजय अहिरवार, गद्दू पाल, गंधर्व पाल और गुल्लु रायवार ने करीब 500 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के ‘माई कृपा निवास’ पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली।
इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और पूर्व महामंत्री विपिन गोस्वामी ने सभी को पार्टी की पट्टीका पहनाकर स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की चिंता करती है और सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत व अभिनंदन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर हर कार्यकर्ता की समस्या का समाधान किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब सभी नए सदस्य पार्टी परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल और कुलदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कांग्रेस के युवा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, 500 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल कांग्रेस के युवा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, 500 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल Reviewed by dainik madhur india on 11:08 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.