सीतापुर बिसवां काशीराम कॉलोनी के 58 आवासों पर अवैध कब्जा डीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल, नोटिस जारी कर खाली कराने के निर्देश
सीतापुर बिसवां काशीराम कॉलोनी के 58 आवासों पर अवैध कब्जा
डीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल, नोटिस जारी कर खाली कराने के निर्देश
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर में पात्रों को ही सरकारी आवास उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने नगर पालिका परिषद बिसवां स्थित काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया।यहां पर उन्हें काफी संख्या में अवैध कब्जा मिला। इस दौरान डीएम ने अपात्र कब्जेदारों से जल्द आवास खाली कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को पात्र लोगों की सही जांच कर पारदर्शी तरीके से आवास आवंटन सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलोनी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिसवां ने बताया कि कॉलोनी में कुल 157 आवास बने हैं, जिनमें 13 ब्लॉक शामिल हैं। इनमें से 99 आवासों का आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 58 आवासों पर वर्तमान में कब्जा है और कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है।
इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बिसवां और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपात्र व्यक्तियों से जल्द से जल्द आवास खाली कराए जाएं और केवल पात्र लाभार्थियों को ही आवास आवंटित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कॉलोनी में शुद्ध पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि वहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद बिसवां के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सीतापुर बिसवां काशीराम कॉलोनी के 58 आवासों पर अवैध कब्जा डीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल, नोटिस जारी कर खाली कराने के निर्देश
Reviewed by dainik madhur india
on
7:45 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:45 AM
Rating:

No comments: