सीतापुर के केशरीगंज में नकाब पहनकर ज्वेलर्स दुकान पर टप्पेबाजी का पर्दाफाश पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक सहित जेवरात बरामद

सीतापुर के केशरीगंज में नकाब पहनकर ज्वेलर्स दुकान पर टप्पेबाजी का पर्दाफाश
 
पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक सहित जेवरात बरामद

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में 17 मई को प्रज्ञा ज्वेलर्स की दुकान से हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 17 मई को नगर के मोहल्ला बेहटी निवासी सालिक राम रस्तोगी की केशरीगंज स्थित प्रज्ञा ज्वेलर्स दुकान पर दो बुर्कानशीं महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची थीं। महिलाओं ने पायल देखने के बहाने दुकान संचालक का ध्यान भटकाया और चांदी तथा सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गई थीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। सूचना के आधार पर पुलिस ने लखीमपुर खीरी मार्ग पर नवीनगर खंडजे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार पाल निवासी अटकोहना थाना शारदानगर, मोहिनी देवी पत्नी बाबूराम निवासी बड़खेड़ा थाना सदर तथा दीप्ति राज पुत्री रामप्रसाद निवासी बड़खेड़ा थाना सदर, जनपद लखीमपुर खीरी शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का बिछुआ, एक पीली धातु की अंगूठी, 720 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ सीतापुर, लखीमपुर खीरी तथा बहराइच जनपदों में चोरी, नकबजनी और धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीतापुर के केशरीगंज में नकाब पहनकर ज्वेलर्स दुकान पर टप्पेबाजी का पर्दाफाश पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक सहित जेवरात बरामद सीतापुर के केशरीगंज में नकाब पहनकर ज्वेलर्स दुकान पर टप्पेबाजी का पर्दाफाश   पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक सहित जेवरात बरामद Reviewed by dainik madhur india on 6:41 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.