डीएम-एसपी सख्त, समाधान दिवस में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

डीएम-एसपी सख्त, समाधान दिवस में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई/जालौन। कोतवाली आटा में आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 11 प्रार्थना पत्रों में से 9 का मौके पर समाधान हुआ, जबकि 2 मामलों में संयुक्त टीम भेजी गई।
डीएम ने चेतावनी दी कि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगवाए जाएं और गांव-गांव जाकर समस्याएं हल की जाएं। लेखपालों को खतौनी व अभिलेख साथ लाने के निर्देश दिए गए, लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही।
भूमि विवाद, चकरोड व पैमाइश से जुड़े मामलों को 15 दिन में निपटाने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री में 88% प्रगति बताते हुए शेष किसानों को 15 जून तक जोड़ने के निर्देश दिए
डीएम-एसपी सख्त, समाधान दिवस में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण डीएम-एसपी सख्त, समाधान दिवस में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण Reviewed by dainik madhur india on 6:09 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.