दतिया में कुशवाहा समाज का सम्मेलन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कुशवाहा समाज ने लिया भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प*

*दतिया में कुशवाहा समाज का सम्मेलन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कुशवाहा समाज ने लिया भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प*

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।




दतिया में  आज कुशवाहा समाज द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सम्मिलित हुए। इस दौरान कुशवाहा समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रवादी नीतियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपनी गहरी निष्ठा व्यक्त करते हुए आगामी समय में भाजपा को पूर्ण और ऐतिहासिक समर्थन देने का सामूहिक संकल्प लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। समाज के वरिष्ठ जन और प्रतिनिधियों ने डॉ. मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी, कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामस्वरूप कुशवाहा जी, समाज के वरिष्ठ नेता श्री राम सिंह कुशवाहा जी (धर्मपत्नी स्व. श्रीमती अमानो बाई जी), श्री कालीचरण कुशवाहा जी एवं श्री किशन लाल कुशवाहा जी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पूर्व पार्षद श्री रामलाल कुशवाहा जी, श्री प्रताप कुशवाहा जी, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा जी, युवा जिला अध्यक्ष श्री सनी कुशवाहा जी सहित समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवा  मौजूद रहे।
यह सम्मेलन वर्तमान दतिया के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहाँ समाज ने एक सुर में विकास और राष्ट्रवाद के साथ चलने का निर्णय लिया।
दतिया में कुशवाहा समाज का सम्मेलन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कुशवाहा समाज ने लिया भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प* दतिया में कुशवाहा समाज का सम्मेलन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कुशवाहा समाज ने लिया भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प* Reviewed by dainik madhur india on 6:18 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.