परमिट उल्लंघन पर परिवहन विभाग सख्त, 3 स्लीपर बसों पर कार्रवाई
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई, 23 मई 2026 (सूचना विभाग)। परिवहन विभाग द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रथम दल एवं यात्री/मालकर अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने अभियान का संचालन किया।
अभियान के दौरान 3 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्ध (सीज) की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, मई 2026 माह में अब तक परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली 8 स्लीपर बसों के चालान किए गए हैं, जबकि 5 बसों को निरुद्ध किया गया है। इनसे प्रशमन शुल्क के रूप में 0.76 लाख रुपये की वसूली भी की गई है।
परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
परमिट उल्लंघन पर परिवहन विभाग सख्त, 3 स्लीपर बसों पर कार्रवाई
Reviewed by dainik madhur india
on
6:06 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:06 AM
Rating:

No comments: