सीतापुर में रोजगार सेवक-बेटे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा अस्पताल में भर्ती, फर्जी हाजिरी का दबाव न मानने पर प्रधान प्रतिनिधि पर हमले का आरोप
सीतापुर में रोजगार सेवक-बेटे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
अस्पताल में भर्ती, फर्जी हाजिरी का दबाव न मानने पर प्रधान प्रतिनिधि पर हमले का आरोप
मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मनरेगा कार्यों में कथित फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव न मानने पर रोजगार सेवक और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बिहारीगंज के प्रधान प्रतिनिधि अनीस और उसके बेटे रिजवान पर हमला कराने का आरोप लगाया है। घटना के बादइलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार देना गांव निवासी रोजगार सेवक परशुराम पटेल का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि अनीस लंबे समय से उन पर मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव बना रहा था। परशुराम का कहना है कि उन्होंने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए गलत तरीके से हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।
आरोप है कि बुधवार शाम को परशुराम पटेल सरकारी कार्य के तहत गांव में जियो टैगिंग करने पहुंचे थे।इसी दौरान प्रधान प्रतिनिधि के बेटे रिजवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे प्रवीण को भी मारपीट का शिकार बनाया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इलाके में प्रधान प्रतिनिधि दबंग प्रवृत्ति का है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीतापुर में रोजगार सेवक-बेटे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा अस्पताल में भर्ती, फर्जी हाजिरी का दबाव न मानने पर प्रधान प्रतिनिधि पर हमले का आरोप
Reviewed by dainik madhur india
on
3:02 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:02 AM
Rating:

No comments: