डिवाइडरों को स्वयं से हटाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही* *वाहन चालक से ₹15,000/- का जुर्माना वसूल किया गया*

*डिवाइडरों को स्वयं से हटाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही* 

 *वाहन चालक से ₹15,000/- का जुर्माना वसूल किया गया* 

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।




दतिया शहर में सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आम नागरिकों की सुविधा के लिए निर्धारित यातायात मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। दिनांक 22/05/2026 की रात्रि में राजगढ़ चौराहे पर एक ट्रक चालक द्वारा मार्ग डायवर्सन हेतु लगाए गए डिवाइडरों को स्वयं हटाकर नियम विरुद्ध तरीके से मुख्य मार्ग पर डिवाइडर लगाकर मार्ग अवरुद्ध किया गया।

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रात्रि में सीसीटीवी कैमरों की सहायता से वाहन चालक की पहचान कर उसे ट्रेस कर पकड़ा गया। वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए ₹15,000/- का जुर्माना वसूल किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।

दतिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित यातायात मार्ग व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जाएगी।
डिवाइडरों को स्वयं से हटाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही* *वाहन चालक से ₹15,000/- का जुर्माना वसूल किया गया* डिवाइडरों को स्वयं से हटाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही*    *वाहन चालक से ₹15,000/- का जुर्माना वसूल किया गया* Reviewed by dainik madhur india on 7:42 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.