गंगा दशहरा-बकरीद पर प्रशासन अलर्ट उप-हेडिंग: शांति समिति बैठक में सुरक्षा व सौहार्द पर जोर

गंगा दशहरा-बकरीद पर प्रशासन अलर्ट
उप-हेडिंग:

शांति समिति बैठक में सुरक्षा व सौहार्द पर जोर

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई (जालौन)। गंगा दशहरा एवं ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शांति समिति की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। गंगा दशहरा पर घाटों व मंदिरों में विशेष सफाई और बकरीद पर चिन्हित स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने थाना प्रभारियों को लगातार गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद
गंगा दशहरा-बकरीद पर प्रशासन अलर्ट उप-हेडिंग: शांति समिति बैठक में सुरक्षा व सौहार्द पर जोर गंगा दशहरा-बकरीद पर प्रशासन अलर्ट उप-हेडिंग:  शांति समिति बैठक में सुरक्षा व सौहार्द पर जोर Reviewed by dainik madhur india on 6:03 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.