फर्जी नंबर प्लेट और अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जालौन। कोतवाली जालौन पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मंगली दुबे पुत्र किशन दुबे उर्फ श्रीकिशन दुबे (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी ग्राम जमरेही थाना गोहन जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट (UP 92 R 0985) लगी थी।
इसके अलावा, अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
इस संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा संख्या 106/26 धारा 317(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
फर्जी नंबर प्लेट और अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
7:36 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:36 AM
Rating:

No comments: