50 लाख की लागत से बनने वाली रविदास धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। दैनिक मधुर इंडिया। राहुल गढ़वाल। 9713678075
50 लाख की लागत से बनने वाली रविदास धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
दैनिक मधुर इंडिया। राहुल गढ़वाल। 9713678075
देवास । सोनकच्छ वार्ड क्रमांक 1 में वर्षों से समाज द्वारा देखे जा रहे धर्मशाला निर्माण के सपने को आज नई दिशा मिली, मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग की विधानसभा क्षेत्रों हेतु स्वीकृत की गई थी धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटन के बाद आज विधिवत कार्य प्रारंभ हुआ। समाजहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने के लिए जांगड़ा समाज तहसील अध्यक्ष महेंद्र खेलवाल पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से मध्यप्रदेश शासन के संबंधित विभागों, जिला एवं तहसील प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं राजनेताओं के सतत संपर्क में रहकर लगातार प्रयासरत रहे। धर्मशाला निर्माण को उन्होंने अपना उद्देश्य बनाकर निरंतर प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप आज समाज का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।
इस कार्य में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आदरणीय भेरूलाल अटरिया का विशेष सहयोग एवं क्षेत्रीय विधायक राजेश सोनकर की महत्वपूर्ण अनुशंसा सराहनीय रही। वहीं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सीताराम खेलवाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो वार्ड की समस्याओं एवं समाजहित के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। कार्य प्रारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटरिया, पार्षद सीताराम खेलवाल, जांगड़ा समाज तहसील अध्यक्ष महेंद्र खेलवाल, गुलाबचंद बड़ोलिया, हेमराज खेलवाल, लखन अस्तय सहित समाजजन उपस्थित रहे।
50 लाख की लागत से बनने वाली रविदास धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। दैनिक मधुर इंडिया। राहुल गढ़वाल। 9713678075
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:

No comments: