जनगणना-2027 को जालौन में मिला जनसहभागिता का बड़ा संदेश
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई, 15 मई। जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को जनपद जालौन में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वयं स्व-गणना कर जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कहा गया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की मजबूत नींव है। वक्ताओं ने जनपदवासियों से अपील की कि वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कर स्व-गणना अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सही जानकारी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास, रोजगार और अन्य आधारभूत सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक नागरिक का इसमें सहयोग जरूरी है।
अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के इस अभियान के अंतर्गत नागरिक निर्धारित पोर्टल पर मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी सत्यापन कर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने जनपदवासियों से जनगणना-2027 को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
जनगणना-2027 को जालौन में मिला जनसहभागिता का बड़ा संदेश
Reviewed by dainik madhur india
on
3:20 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:20 AM
Rating:

No comments: