मॉडिफाइड साइलेंसर व हूटर के खिलाफ चला अभियान, 9 वाहनों के चालान

मॉडिफाइड साइलेंसर व हूटर के खिलाफ चला अभियान, 9 वाहनों के चालान

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई, 14 मई। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झांसी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार, यात्रीकर/मालकर अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय तथा यातायात पुलिस की टीम शामिल रही।
शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहनों, विशेषकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक्स की जांच की गई। चेकिंग में कई वाहनों में कंपनी मानकों के विपरीत आफ्टर-मार्केट साइलेंसर लगे पाए गए।
प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों के चालान किए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य वाहनों के खिलाफ भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही कई वाहनों से अवैध साइलेंसर उतरवाकर जब्त कर लिए।
अधिकारियों ने कहा कि संशोधित साइलेंसर और ध्वनि विस्तारक यंत्र न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़क पर अन्य चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि शोर संबंधी मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मॉडिफाइड साइलेंसर व हूटर के खिलाफ चला अभियान, 9 वाहनों के चालान मॉडिफाइड साइलेंसर व हूटर के खिलाफ चला अभियान, 9 वाहनों के चालान Reviewed by dainik madhur india on 3:17 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.