अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई, 14 मई। जनपद में अवैध खनन और राजस्व क्षति रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स समिति ने चुर्खी रोड क्षेत्र में देर रात विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना वैध अनुमति मिट्टी का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। जांच में वाहन चालकों द्वारा आवश्यक अभिलेख और वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर सभी वाहनों को सीज कर फैक्ट्री एरिया चौकी में खड़ा कराया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व को नुकसान पहुंचाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि खनन से जुड़े सभी कार्य शासन की निर्धारित प्रक्रिया और वैध अनुमति के अनुसार ही किए जाएं। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज Reviewed by dainik madhur india on 3:25 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.