*नीट परीक्षा 2026 के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, नकल रोकने विशेष इंतजाम*
जिला संवाददाता गणेश तिवारी एमसीबी छत्तीसगढ़
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दिनांक 03 मई 2026 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) का आयोजन किया जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं केंद्रीय विद्यालय झगराखंड शामिल हैं।
परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने हेतु विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। *निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर स्थापित किए गए हैं।* परीक्षा केंद्रों में अनुचित साधनों के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।जिनमे *कैलकुलेटर, एयरफोन,टेक पेन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ, पेपर चीट्स, ज्वेलरी , एसेसरीज, पर्स /वॉलेट,गॉगल्स, कैमरा, स्मार्ट वॉच, बुक एवं नोटबुक* आदि प्रतिबंधित रहेगा.
परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु *पुलिस अधीक्षक एमसीबी* श्रीमती रत्ना सिंह ( *IPS* )द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।अभ्यर्थियों एवं अन्य व्यक्तियों की सघन जांच हेतु *डीएफएमडी, एचएचएमडी* की व्यवस्था की गई है।
दिनांक 02 मई 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक , के साथ थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले एवं थाना प्रभारी झगराखांड निरीक्षक वासुदेव परगनिहा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गईं।
परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने वालों, अभ्यर्थियों को परेशान करने वालों तथा किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं न लाने हेतु जागरूक करने के लिए विशेष सूचना एवं पोस्टर भी जारी किए गए हैं।
नीट परीक्षा 2026 के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, नकल रोकने विशेष इंतजाम*
Reviewed by dainik madhur india
on
7:19 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:19 AM
Rating:

No comments: