सुशासन तिहार से मिली राहत: समाधान शिविर में मिस्त्री श्री कोमल तारक का मौके पर बना मजदूर कार्ड* *ग्राम कठिया में लगे शिविर में श्रम विभाग ने किया त्वरित पंजीयन, श्रमिकों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ


*सुशासन तिहार से मिली राहत: समाधान शिविर में मिस्त्री श्री कोमल तारक का मौके पर बना मजदूर कार्ड*  

*ग्राम कठिया में लगे शिविर में श्रम विभाग ने किया त्वरित पंजीयन, श्रमिकों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ*

रायपुर छत्तीसगढ़ रेखा चौधरी स्टेट




रायपुर, । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम कठिया में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम गोरभट्टी निवासी श्री कोमल तारक, जो पेशे से मिस्त्री हैं, को मौके पर ही मजदूर कार्ड प्रदान किया गया।

श्री कोमल तारक ने कहा मैं लंबे समय से अपना मजदूर कार्ड बनवाना चाहता था, लेकिन जानकारी के अभाव में नहीं बनवा पा रहा था। आज शिविर में आते ही मेरा कार्ड बन गया। अब मैं शासन की योजनाओं का लाभ ले सकूंगा। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूँ।

पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज :- आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।
सुशासन तिहार से मिली राहत: समाधान शिविर में मिस्त्री श्री कोमल तारक का मौके पर बना मजदूर कार्ड* *ग्राम कठिया में लगे शिविर में श्रम विभाग ने किया त्वरित पंजीयन, श्रमिकों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ सुशासन तिहार से मिली राहत: समाधान शिविर में मिस्त्री श्री कोमल तारक का मौके पर बना मजदूर कार्ड*    *ग्राम कठिया में लगे शिविर में श्रम विभाग ने किया त्वरित पंजीयन, श्रमिकों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ Reviewed by dainik madhur india on 7:25 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.