मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) *नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)
*नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार* 

जिला संवाददाता गणेश तिवारी एमसीबी छत्तीसगढ़ 




सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही* 
मनेन्द्रगढ़। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने नाबालिग से संबंधित एक अत्यंत गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय दिया है।
प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा लंबे समय से अनुचित व्यवहार एवं दैहिक शोषण किया जा रहा था। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 108/2026 पंजीबद्ध किया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
 विवेचना के दौरान की गई कार्यवाही
प्रार्थी एवं पीड़िता के कथन विस्तारपूर्वक दर्ज किए गए।
आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए।
जांच में आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर तत्काल तलाश प्रारंभ की गई।
जांच के आधार पर आरोपी मो. आयान, उम्र 23 वर्ष, निवासी मौहारपारा, मनेन्द्रगढ़ को चिन्हित किया गया।
 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 29 अप्रैल 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को उसके वैधानिक अधिकारों से अवगत कराया गया तथा नियमानुसार उसके परिजनों को सूचना दी गई।न्यायालय में प्रस्तुत
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—
निरीक्षक विवेक पाटले
उपनिरीक्षक जया लक्ष्मी
वप्रधान आरक्षक सुनील रजक
महिला आरक्षक उषा रजवाड़े
आरक्षक परमित
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस
"जनसेवा, सुरक्षा एवं न्याय के लिए सदैव प्रतिबद्ध"
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) *नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार* मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) *नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार* Reviewed by dainik madhur india on 7:15 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.