बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जालौन। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कालपी व थाना कदौरा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात पुलिस बल की सतर्कता परखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्त और निगरानी के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा लोगों ने भाईचारे के माहौल में पर्व मनाया।
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
5:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:53 AM
Rating:

No comments: