पवन पुत्र जिम की पहली वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर,कई सदस्यों ने किया रक्तदान दैनिक मधुर इंडिया।प्रार्थना खण्डेलाल।

पवन पुत्र जिम की पहली वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर,कई सदस्यों ने किया रक्तदान

दैनिक मधुर इंडिया।प्रार्थना खण्डेलाल।


बिलासपुर।तोरवा चौक स्थित जेजे हॉस्पिटल के पास पवन पुत्र जिम द्वारा अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

जिम के संचालक अभिषेक धर दीवान और शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिम के लगभग 50 से 60 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि इनमें 20 नए सदस्य ऐसे थे, जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, बल्कि यह जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के सफल आयोजन पर जिम परिवार ने सभी रक्तदाताओं, विशेषकर पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक प्रेरणादायी कदम बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
पवन पुत्र जिम की पहली वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर,कई सदस्यों ने किया रक्तदान दैनिक मधुर इंडिया।प्रार्थना खण्डेलाल। पवन पुत्र जिम की पहली वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर,कई सदस्यों ने किया रक्तदान  दैनिक मधुर इंडिया।प्रार्थना खण्डेलाल। Reviewed by dainik madhur india on 8:55 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.