नगर पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली आवास निर्माण आपत्ति के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा कार्य

नगर पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली 

आवास निर्माण आपत्ति के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा कार्य


मधुर इंडिया न्यूज संपादक प्रदीप मिश्रा।बिलासपुर।बिलासपुर के नगर पंचायत कोटा अंतर्गत इन दिनों आवास योजना घोटाले को लेकर मामला सुर्खियां बटोर रहा है बताया जा रहा है कि यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज लगाकर शासकीय राशि का आहरण कर लिया गया है एवं दबंगई दिखाते हुए कार्यालय नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नोटिस के बावजूद भी मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है बताया जा रहा है कि आवास वार्ड क्रमांक 10 में पास हुआ है और वार्ड क्रमांक 12 में निर्माण हो रहा है जो की पूर्णता गलत है एवं इसको लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है लेकिन राजेंद्र कश्यप एवं उनके पुत्रों के द्वारा नियमों को धता बताते हुए आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है बताया जा रहा है की मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं वहाँ के कर्मचारियों को इनके द्वारा धौस देते  हुए कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है मेरी बहुत ऊंची पकड़ है चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो मेरे आगे पीछे सभी रहते हैं आपको जहां जाना है वहां मेरी शिकायत कर दो मैं इसी तरह से निर्माण कार्य करूंगा मुझे कोई नहीं रोक सकता है। 

इनका कहनाहै 

आपके द्वारा जानकारी मिली है हमारे द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है अब हमारे द्वारा आहरण की नोटिस भेज कर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। 

 राहुल यादव कोटा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरपंचायत, 


हमारे द्वारा आहरण की गई राशि को लेकर नोटिस भेजी गई है एवं समस्त प्रकार के दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी जल्द ही आगामी कार्यवाही की जाएगी निश्चित रूप से यह सरकारी  गबन का मामला है।

छेदीलाल गुप्ता,आवास प्रभारी नगर पंचायत कोटा।
नगर पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली आवास निर्माण आपत्ति के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा कार्य नगर पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली   आवास निर्माण आपत्ति के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा कार्य Reviewed by dainik madhur india on 7:57 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.