थाने में भिड़े एएसआई-एएसआई, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद थाना प्रभारी ने किया बीच बचाव
भोजपुर थाना, राजगढ़ (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाने में पदस्थ दो एएसआई आपस में ही भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे दोनों एएसआई के बीच किसी व्यक्ति की बीट और उससे जुड़े पैसों के हिस्से को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए थाने के अंदर ही हाथापाई शुरू कर दी।
इसके बाद दोनों थाना परिसर के मैदान में पहुंच गए, जहां जमकर मारपीट और झूमाझटकी हुई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।
सूत्रों के अनुसार पूरी घटना थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। घटना के दौरान थाने में मौजूद लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।
फिलहाल मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
थाने में भिड़े एएसआई-एएसआई, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद थाना प्रभारी ने किया बीच बचाव
Reviewed by dainik madhur india
on
9:39 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:39 AM
Rating:

No comments: