महान सेनानी राम चरण श्रीवास की 111 वीं जयंती पर किया स्मरण* *आंदोलन में पर्चे,दस्तावेज रेल की पटरियों तक पहुँचाया-महेश श्रीवास* *उन्हें 1942 के आंदोलन में सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी*


*महान सेनानी राम चरण श्रीवास की 111 वीं जयंती पर किया स्मरण*

*आंदोलन में पर्चे,दस्तावेज रेल की पटरियों तक पहुँचाया-महेश श्रीवास*

*उन्हें 1942 के आंदोलन में सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी*





बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सेनानियों के स्मरण कार्यक्रम के तहत आज 1 मार्च  को प्रातः 10 बजे जरहाभाँटा ओम् नगर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामचरण श्रीवास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये साहित्यकार बिलासाकला के अध्यक्ष महेश श्रीवास ने कहा कि




 श्रीवास बंधुओं ने गुप्त पर्चे दस्तावेज रेल पटरियों के किनारे किनारे चलकर पहुँचाने का काम करते थे महात्मा गांधी से प्रभावित होकर जेल से छूटकर श्याम टाकीज के सामने सेलून की दुकान यंग इंडिया रखा उनका पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से सहभागी रहा उसी कड़ी को बढ़ाते हुये आयोजक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी  ने कहा कि 





सबसे पहिले मै उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान व्यक्तित्व को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी दोनो भाई राम चरण साहू एवं मेरे गुरू मंगल भाई श्रीवास अल्प आयु में व्यथित होकर ब्रिटिश सरकार 1942 के आंदोलन में नगर के सारे नेता गिरफ़्तार कर लिए गए तब सूचना तंत्र गुप्त दस्तावेज पर्चे रेल की पटरियों तक पहुँचाने का काम उन्हें सौंपा गया उन्हें बिलासपुर  जेल में यातना मिली ऐसे थे नगर के राष्ट्रभक्त सेनानी । 




संस्था की अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने बतलाया हमारे घर के समीप उनका घर था दोनो भाई नियमित पिताजी से मिलने दुकान आते सधारण कपड़े एक हाफ़ पैंट बन्डी,धोती पहनकर बच्चों को खिलाना,व्यायाम करवाना एवं देश भक्ति की शिक्षा देते थे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहाँ हमें नगर के प्रत्येक सेनानी परिवार के परिचय को संग्रहित करना है  




आज हर युवाओं को देश के सेनानियों की गाथा,बलिदान का स्मरण कराने की ज़रूरत है उसी कड़ी में उनके बेटे डॉ शिवनाथ श्रीवास,अधिवक्ता रमेश श्रीवास,अनिल तिवारी,राकेश जैन ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला*
*कार्यक्रम के प्रारंभ प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण के उपरांत सेनानियों के फ़ोटो पर दीप प्रज्वलित कर सेनानी परिवार के डॉ जितपुरे,इंदर टहलियानी,सोनम साहू,रामशंकर शुक्ला,अशोक तिवारी डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेशश्रीवास ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । 




कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मरण कार्यक्रम के तहत आज नगर के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य अमर शहीदों के स्मरण के तहत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम चरण श्रीवास,जी की 111 वीं जयंती में स्मरण कर बतलाया कि वर्ष 1942 में पुलिस ने अनेक क्रांतिकारियों को गिरफ़्तार कर बिलासपुर जेल में रखा था*





*उक्त अवसर पर सेनानी परिवार के सदस्य ,डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास ने आभार व्यक्त किया बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य सर्व श्री डॉ शकुंतला जितपुरे,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,इंदर टहलियानी,सोनम साहू अनिल तिवारी, डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास.आशीष खण्डेलवाल,अंजुलता,आशा,यश श्रीवास,राम शंकर शुक्ला,अशोक तिवारी,राजेश जैन,अरविंद भोंसले,राकेश जैन,कृष्ण यादव,राम नारायण पटेल.बिहारी,सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । 



कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी आभार रमेश श्रीवास ने व्यक्त किया । जल पान उपरांत सभा विसर्जित हुई आगामी बैठक अप्रैल माह के प्रथम रविवार 5 मार्च 2026 को प्रातः 10-00 बजे ध्वजारोहण से आयोजित होगी।*
महान सेनानी राम चरण श्रीवास की 111 वीं जयंती पर किया स्मरण* *आंदोलन में पर्चे,दस्तावेज रेल की पटरियों तक पहुँचाया-महेश श्रीवास* *उन्हें 1942 के आंदोलन में सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी* महान सेनानी राम चरण श्रीवास की 111 वीं जयंती पर किया स्मरण*  *आंदोलन में पर्चे,दस्तावेज रेल की पटरियों तक पहुँचाया-महेश श्रीवास*  *उन्हें 1942 के आंदोलन में सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी* Reviewed by dainik madhur india on 10:53 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.