गणेश शंकर मिश्रा बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में हर्ष दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।
गणेश शंकर मिश्रा बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में हर्ष
दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।
बिलासपुर ।आज छग शासन ने रिटा. IAS गणेश शंकर मिश्रा को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया हो जिसके चेयरमेन मुख्य मंत्री विष्णु देव साय है । पूर्व मुख्य सचिव अभिताभ जैन के रिटायर होने के बाद यह पद रिक्त था।ज्ञात हो मिश्रा जी छत्तीसगढ़ के अनेक ज़िलों में कलेक्टर,सचिव.जनसम्पर्क कमिश्नर,सचिव भी रहे है 2017 में रिटायर होने के बाद डॉ रमन सिंह जी ने राज्य सहकारी निर्वाचन कमिश्नर बनाया था जिन्हें भूपेश बघेल ने हटा दिया था ।
नीति आयोग का उपाध्यक्ष पद मुख्य सचिव के समकक्ष का होता है।उनकी नियुक्ति उपरांत आज रायपुर उनके निवास सुंदर नगर में जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर खण्डेलवाल,पूर्वविधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सदस्य प्रवीण दीक्षित ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया
ज्ञात हो श्री गणेश शंकर मिश्रा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.लखन लाल मिश्रा के पुत्र है एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है उनकी नियुक्ति से सेनानी परिवार में हर्ष व्याप्त है।
गणेश शंकर मिश्रा बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में हर्ष दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।
Reviewed by dainik madhur india
on
7:02 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:02 PM
Rating:



No comments: