लहरपुर में संघ कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम* राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया

*लहरपुर में संघ कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम* राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




लहरपुर, सीतापुर क्षेत्र के ग्राम केसरी गंज में शुक्रवार देर शाम संघ कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामनरेश त्रिवेदी के आवास पर हुआ। इसमें राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सर्वोपरि है। हर जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह उनकी बात ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत लगी रहती है, लेकिन कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी से कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल ने की, जबकि वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने इसका सफल संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर रस्तोगी, वीरेंद्र पुरी और प्रमोद बाजपेई ने भी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और सभी से भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया। इसी दौरान वीरेंद्र पुरी ने मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र मिश्रा को 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के तहत एक दरी भेंट की।
कार्यक्रम के आयोजक रामनरेश त्रिवेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उमाशंकर वर्मा, प्रमोद बाजपेई, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, रामे बाजपेई, मनमोहन गुप्ता, बंशीधर पाठक, विनीत जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, राजू तिवारी, भगवान दीन त्रिवेदी, महेंद्र अवस्थी, देवेंद्र पांडे, राम जी शुक्ला, राजेश्वर रस्तोगी, अमित त्रिपाठी, अनूप श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, प्रदीप जैन, कमल शुक्ला और रामजी कटियार सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लहरपुर में संघ कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम* राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया लहरपुर में संघ कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम* राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया Reviewed by dainik madhur india on 10:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.