सर्वदलीय श्रद्धांजलि का हुआ आयोजन
दैनिक मधुर इंडिया गोंडा से अमरीश गुप्ता की रिपोर्ट
कर्नलगंज गोंडा। जनपद गोंडा के नगर कर्नलगंज अंतर्गत चौक घंटाघर पर सर्वदलीय श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक सिंहानिया ने व संचालन यावर हुसैन उर्फ मुन्ना ने किया। सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आत्मा क़ी शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। सभा क़ो सम्बोधित करते हुए त्रिलोकीनाथ तिवारी, डॉ. रघुपति त्रिपाठी, डॉ. मुख़्तार आजाद, तौव्वाज खां, खुर्शीद आलम व हाफिज गुड्डू सहित कई अन्य नेताओं ने स्व. मनमोहन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निधन से देश क़ी अपूर्णिय क्षति हुई है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। नेताओं ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में देश क़ी जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित क़ी। जिसका लाभ आज भी देश क़ी जनता क़ो मिल रहा है। स्व. मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए जो किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। शेख रफी उल्ला अंसारी, राहुल सिंह, इफ़्तिखार अंसारी, सहित कई अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। सलमान अंसारी, अशोक सिंह, ताजू नेता, हरिगोपाल वैश्य, रोहित कुमार, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राम प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सर्वदलीय श्रद्धांजलि का हुआ आयोजन दैनिक मधुर इंडिया गोंडा से अमरीश गुप्ता की रिपोर्ट
Reviewed by dainik madhur india
on
9:19 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:19 AM
Rating:

No comments: