माचलपुर नगर परिषद में पदस्थ उप यंत्री का मनाया जन्मदिन
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा
राजगढ़ - माचलपुर नगर परिषद में पदस्थ उप यंत्री गोविंद सिंह चौहान का जन्मदिन परिषद कार्यालय में स्टाफ के लोगों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार को नगर परिषद सी एम ओ मनोज नामदेव की उपस्थिति में नगर परिषद के कर्मचारियों और पार्षदों द्वारा उप यंत्री गोविंद सिंह चौहान के हाथों केक कटवा कर जन्मदिवस मनाया गया। उप यंत्री का माल्यार्पण और साफा पहनाकर सीएमओ मनोज नामदेव द्वारा अभिनंदन किया गया। बाद में केक काटा गया ओर सभी उपस्थित परिषद के कर्मचारियों द्वारा मिठाई खिलाकर उप यंत्री का मुंह मीठा कराकर जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी गई।इस मौके पर सीएमओ मनोज नामदेव, पार्षद पवन राठौर, उप यंत्री आसिफ हुसैन, प्रेम नारायण सोनी, कारण सिंह गुर्जर,कैलाश चंद्र दांगी, अनार सिंह, योगेंद्र मंडलोई, आबिद हुसैन, अभिषेक खंडेलवाल, बृजेश कोठरी, सुजान सिंह गुर्जर, सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
माचलपुर नगर परिषद में पदस्थ उप यंत्री का मनाया जन्मदिन
Reviewed by dainik madhur india
on
2:59 AM
Rating:

No comments: