अनिल रौतेल बने राष्ट्रीय सरपंच संघ व सरपंच एकता कल्याण संघ अनूपपुर के जिला अध्यक्ष
दैनिक मधुर इंडिया। अनूपपुर
अनुपपुर।राष्ट्रीय सरपंच संघ व सरपंच एकता कल्याण संघ मध्य प्रदेश भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया के द्वारा अनिल रौतेल निवासी चिल्हारी जनपद जैतहरी जिला अनूपपुर को अनूपपुर जिले का सरपंच एकता कल्याण संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और नियुक्ति में कहा गया है
कि गांधी जी के द्वारा अपेक्षित ग्राम स्वराज्य एवं पंचायती राज के सपने को पूर्ण करने में आप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे इनकी नियुक्ति से जिले में हर्ष का माहौल है और अनिल रौतेल लगातार संघर्षशील और प्रतिभावान व्यक्ति हैं लगातार क्षेत्र में विकास के लिए जाने जाते रहे हैं और जिले में इनका एक अच्छा पकड़ है और निश्चित ही इनके नियुक्ति से जिले में एक अच्छा संघ का निर्माण होगा और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा
अनिल रौतेल बने राष्ट्रीय सरपंच संघ व सरपंच एकता कल्याण संघ अनूपपुर के जिला अध्यक्ष
Reviewed by dainik madhur india
on
12:33 AM
Rating:

No comments: