क्षेत्र में शांति और सौहार्द के लिए सक्ती पुलिस की पैदल मार्च के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी जोरों पर*
*क्षेत्र में शांति और सौहार्द के लिए सक्ती पुलिस की पैदल मार्च के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी जोरों पर*
दैनिक मधुर इंडिया।रिपोर्टर नारायण राठौर।
सक्ती। क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाया जाए इसके लिए सक्ती पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी हुई है, वहीं पैदल मार्च के साथ साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी जोरों पर है। ज्ञात हो कि 18 मार्च को रंगों का त्यौहार, गीले शिकवे दूर करने का दिन होली है और जहां लोगों की खरीदी कि लिए दुकान सजी हैं वही क्षेत्र में त्यौहार शांति और सौहाद्र के साथ मनाया जाए इसके लिए एसडीओपी सक्ती तस्लीम आरिफ और नगर निरीक्षक रूपक शर्मा दल बल के साथ मैदान में हैं,
जहां त्यौहार में शांति से संबंधित लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि हमेशा की तरह क्षेत्र में आपसी भाईचारे और प्यार मोहब्बत के साथ त्यौहार का मजा लिया जाए। चुंकि क्षेत्र में होली के त्यौहार में हमेशा एक सौहाद्र बना नजर आता है जिसे बरकरार रखने पुलिस भी बड़ी सादगी और सौम्यता से लगी हुई है। गत कुछ दिनों से जहां क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है वहीं आज नगर में पुलिस मार्च करते हुए भी नजर आई, पुलिस को अपने बीच देख लोग भी काफी उत्साहित नजर आए, पुलिस को अपनी सुरक्षा में मुस्तैद देख लोगों में भी एक अलग खुशी नजर आई। वहीं पुलिस भी बड़ी सादगी से लोगों के बीच अपनी बातें रखते दिखी और लोगों को जागरूक करते हुए भी दिखी, ताकि त्यौहार शांति और सौहाद्र से मनाया जा सके, साथ ही पुलिस ने लोगों को यह भी कहा कि पक्के रंग के जगह गुलाल से होली खेलें, और वाहनों को तेजी ना चलाएं, किसी एक के भी कारण बाकी लोगो को परेसानी ना हो। यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है ताकि कोई असामाजिक तत्वों के वाहनों की गति में नियंत्रण लगाया जा सके।
क्षेत्र में शांति और सौहार्द के लिए सक्ती पुलिस की पैदल मार्च के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी जोरों पर*
Reviewed by dainik madhur india
on
6:25 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:25 AM
Rating:


No comments: