अमलाई इंदिरा नगर में पहुंचा कोरोनाबरगवां अमलाई बकहो में हड़कंप इंदिरा नगर को 7 से 27 तारीख तक किया गया सील
अमलाई इंदिरा नगर में पहुंचा कोरोना
बरगवां अमलाई बकहो में हड़कंप
इंदिरा नगर को 7 से 27 तारीख तक किया गया सील
दैनिक मधुर इंडिया नीलू सिंह
शहडोल।अमलाई । शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बकहो अंतर्गत अमलाई इंदिरा नगर के निवासी उम्र 22 साल जोकि रायपुर में सिलतरा रोड पावर प्लांट में काम करता था रायपुर से आया आदेश अनुसार अमलाई इंदिरा नगर स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला इंदिरानगर में 14 दिन का क्वॉरेंनटीन किया गया था बीते दिनों उसका सैंपल जांच के लिए गया था चिकित्सा विभाग द्वारा सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति साथ अन्य 8 लोगों को भी क्वॉरेंनटीन किया गया था घटना से इंदिरा नगर एवं समीप के अन्य बस्ती में हड़कंप सा मच गया मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी द्वारा बताया गया की जिले में कोरोना के 7 एक्टिव केस हो गए हैं 13 कोरोना संक्रमण में 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं कोरोना के मरीज के साथ 8 लोगो को जो क्वॉरेंनटीन किया गया था उन सभी को 7 जून को मेडिकल कॉलेज भेजा गया और क्वॉरेंनटीन जगह का इंदिरा नगर बस्ती में सैनिटाइज छिड़काव कर इंदिरा नगर को सील किया गया वही 1 किलोमीटर स्थित ओरियंट पेपर मिल्स प्लांट जहां कई सारी बाहरी गाड़ियां ट्रको का आना जाना हो रहा डर है की उस प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों को ऐसे कोरोना जैसी महामारी का सामना ना करना पड़े उक्त घटना को देख इंदिरा नगर समीप अन्य बस्ती में हड़कंप सा मच गया
अमलाई इंदिरा नगर में पहुंचा कोरोनाबरगवां अमलाई बकहो में हड़कंप इंदिरा नगर को 7 से 27 तारीख तक किया गया सील
Reviewed by dainik madhur india
on
9:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:50 AM
Rating:
Nice
ReplyDelete