जिले में कांग्रेस पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 10 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के अनूपपुर एवं जमुना-बदरा ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति

जिले में कांग्रेस पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 10 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

 अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के अनूपपुर एवं जमुना-बदरा ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति 

दैनिक मधुर इंडिया -संजीव मिश्रा।

अनूपपुर। जिले में  रविवार का दिन  काफी  गहमागहमी का रहा  जिसमें  कई  नेताओं के होश उड़ा देने वाले  फैसले सामने आए मप्र काँग्रेस कमेटी के द्वारा अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस पदाधिकारियों जो पार्टी विरोधी कार्य करने एवं भाजपा में शामिल हुए है उन्हें कांग्रेस पार्टी तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित की जिनमें सिद्धार्थ सिंह कार्यकारी अध्यक्ष जिला अनूपपुर, मंगलदीन साहू निवासी निगदानी कोतमा, नवलकिशोर सर्राफ कोतमा, श्यामकुमार गुड्डू चौहान, युवक कांग्रेस कोतमा, रफी अहमद जिला अध्यक्ष भाराछासं कोतमा, उदयप्रताप सिंह अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस जमुनाबदरा, श्रीमती सुमन गुप्ता, अध्यक्ष न.पा. पसान, राजेन्द्र गुप्ता संगठन सचिव जिला कांग्रेस जमुना, अनिल कुमार पटेल पूर्व युवक कांग्रेस अनूपपुर, शिवप्रसाद सोनी उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस जमुनाबदरा शामिल है पार्टी में इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कहा है कि कोई भी अगर ऐसे गतिविधियों में शामिल होगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

2 ब्लाक अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

 जिले के अनूपपुर एवं जमुना बदरा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में करतार सिंह जो पूर्व में भी ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं उन पर कांग्रेस पार्टी भरोसा करते हुए उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर चयनित की है साथ ही जमुना बदरा क्षेत्र से रूपेश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है
जिले में कांग्रेस पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 10 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के अनूपपुर एवं जमुना-बदरा ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 10 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के अनूपपुर एवं जमुना-बदरा ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति Reviewed by dainik madhur india on 10:26 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.