कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बकहो के इंदिरा नगर का निरीक्षण कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को आइसोलेट कराकर अन्य व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बकहो के इंदिरा नगर का निरीक्षण
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को आइसोलेट कराकर अन्य व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
शहडोल प्रदीप मिश्रा -8770089979
कलेक्टर
एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र
कुमार शुक्ल ने आज शहडोल जिले के बुढार विकासखंड के ग्राम पंचायत बकहो के
इंदिरा नगर बस्ती के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर उस
क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा कोरोनावायरस पॉजिटिव व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज
में आइसोलेट कराकर उनके परिजनों को इंदिरा नगर के विद्यालय में बनाए गए
आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कराया गया। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी
राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, तहसीलदार बुढार श्री भरत सोनी,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री आर.के. पांडेय, मुख्य नगर पालिका
अधिकारी धनपुरी श्री रवि करण त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी
उपस्थित थे कलेक्टर ने उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए
वहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए तथा उस एरिया को
सेनीटाइज कराने तथा पॉजिटिव व्यक्ति के अन्य परिवारों को काढ़ा पिलाने के
निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी व्यक्तियों को आवश्यक रूप से मास्क लगाने तथा
बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने की सभी व्यक्तियों
को सलाह देने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि कोरोना वायरस संक्रमित
व्यक्ति रायपुर से आया था तथा उसकी दो बहन इंदौर से आई थी। उनके परिवार को
भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहां कि
उस क्षेत्र के सभी लोगों की पुनः शैंपलिंग कराई जाए तथा कंटेनमेंट क्षेत्र
में अन्य किसी व्यक्तियों का प्रवेश ना होने दिया जाए। पुलिस अधीक्षक श्री
सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कंटेनमेंट क्षेत्र में पुलिस की कड़ी चैकशी लगा दी
है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश भी सुरक्षा प्रहरियों को दिए
हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि
संक्रमण से अन्य व्यक्ति प्रभावित ना हो।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बकहो के इंदिरा नगर का निरीक्षण कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को आइसोलेट कराकर अन्य व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
Reviewed by dainik madhur india
on
7:41 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:41 AM
Rating:

No comments: