सभी अधिकारी अपने क्षेत्रो में भ्रमण कर बाढ़ आपदा की आवश्यक तैयारियों का ले जायजा- कलेक्टरजिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

सभी अधिकारी अपने क्षेत्रो में भ्रमण कर बाढ़ आपदा की आवश्यक तैयारियों का ले जायजा- कलेक्टर
जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न


 दैनिक मधुर इंडिया- प्रवीण मिश्रा।

शहडोल।कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिले में अति वर्षा एवं बाढ़ से निपटने के लिए पूर्व तैयारियों की समीक्षा  हेतु जिला स्तरीय  आपदा प्रबंधन  प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।

 बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर द्वय श्री अशोक ओहरी, श्री मिलिन्द नागदेवे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, ब्यौहारी श्री पी0के0 पाण्डेय, जयसिंहनगर श्रीमती पूजा मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री डी0के0 खरे, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एच0 एस0 धुर्वे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री बी0 पी0 मिश्रा, उप संचालक कृषि श्री जे0एस0 पेन्द्राम, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री आर0के0 श्रोती, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 ओ0पी0 चैधरी, जिला कमान्डेट श्री रामकुमार शर्मा, ई0ई0एम0पी0 ई0बी0 श्री मुकेश सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा श्री अमित तिवारी, एस0डी0ओ0 बाणसागर (पक्का बांध) श्री करणप्रताप सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अजय श्रीवास्तव, एस0डी0ओ0 वन श्री राहुल मिश्रा सहित  अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि अति वर्षा एवं बाढ़ से संबंधित अपने  अनुभाग क्षेत्र में संबंधित अधिकारियो एवं कर्मचारियो की सूची बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें, अनुभाग तथा तहसील स्तर पर कन्ट्रोल रूम बना लें। कलेक्टर ने ई0 ई0डब्ल्यू0 आर0 डी0 को निर्देशित किया कि अति वर्षा एवं बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां संकलित करेे, जिसमें कन्ट्रोल रूम बाणसागर बांध एवं जिले के अन्य बांधों की सतही लेवल की जानकारी नदियों के प्रवाह संबंधित आवश्यक जानकारी, जिले में बाढ़ प्रभावित ग्रामों की जानकारी, उन ग्रामों में राहत की क्या आवश्यकता होगी आदि की आवश्यक जानकारी संकलित करें। 

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि  बाढ प्रभावित ग्रामों में सूचना तंत्र की व्यवस्था, राहत कार्य पुर्नवास की व्यवस्था, बाढ के बाद  फैलने वाली बीमारियों की व्यवस्था, खाद्यान्न हेतु चयनित राशन दुकानों की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित कर लें। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, पीएचई जल संसाधन  तथा जिला होमगार्ड विभाग को निर्देशित किया कि अति वर्षा एवं बाढ के संबंध में आवश्यक राहत कार्य, बैरियर, आपदा के समय तैराक, मोटर वोट, रस्सी,लाईट, जैकेट,जेसीबी मशीन, टाॅर्च आदि सभी का आंकलन कर आवश्यक उपकरणों एवं पी0ओ0एल0 आदि की आवश्यकता का भी आंकलन कर लें। 

कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित  ग्रामों के  स्थानीय तैराकों की सूची नाम, मोबाईल नम्बर सहित तैयार कर ले ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे सहयोग लिया जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नदियों आदि के ऊपर सावधानी की जानकारी के सूचना बोर्ड़ भी लगाए जाए ताकि अति वर्षा एवं बाढ के पूर्व उन ग्रामों में रहने वाले ग्रामवासी सचेत हो सकें। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि जिला कमान्डेंट को स्कूलों, छात्रावासो की सूची उपलब्ध करा दें। कलेक्टर ने जिला कमान्डेंट को निर्देशित किया कि एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0, राज्य फायर सेंटर  आॅफिस के अधिकारियों की सूची भी तैयार कर उनका दूरभाष नम्बर भी संकलित कर ले ताकि आवश्यकता पडने पर उनसे सहयोग लिया जा सकें। 

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिला आपदा प्रबंधन के संबंध में व्हाटसप ग्रुप बनाकर सूचनाओं  को आदान प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रो का भ्रमण टीम सहित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अति वर्षा एवं बाढ़ के पूर्व सुनिश्चित करे लें। कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में नालों आदि की साफ-सफाई वर्षा के पूर्व करा ले ताकि अनावश्यक पानी का बहाव न रूके। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व की तैयारी तथा आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ अति वर्षा एवं बाढ़ की हर स्थिति से निपटने  के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी एक सशक्त कार्य योजना बनाकर उसे कार्य रूप में परिणित करना सुनिश्चित करे।
सभी अधिकारी अपने क्षेत्रो में भ्रमण कर बाढ़ आपदा की आवश्यक तैयारियों का ले जायजा- कलेक्टरजिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न सभी अधिकारी अपने क्षेत्रो में भ्रमण कर बाढ़ आपदा की आवश्यक तैयारियों का ले जायजा- कलेक्टरजिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न Reviewed by dainik madhur india on 10:32 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.