दैनिक कर्फ़्यू के उल्लंघन पर अनूपपुर में 8 दुकाने सील
प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
दैनिक मधुर इंडिया -संजीव मिश्रा।
अनूपपुर।अनूपपुर मुख्यालय में दैनिक कर्फ़्यू का उल्लंघन पाए जाने पर 8 दुकानो को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 3 दिवस के लिए सील कर दिया गया है। कार्यवाही में एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, तहसीलदार भागीरथी लहरे, नायब तहसीलदार दीपक तिवारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत प्रतिदिन शाम 7.00 बजे से सुबह 7.00 बजे के बीच कर्फ्यू घोषित किया गया है। साथ ही इस अवधि में गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों का आवागमन भी प्रतिबंधित है।
आज शाम पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त गश्त के दौरान मुख्यालय में खुली पाई गई कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की 8 दुकाने प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर खुली पायी गयीं, जिन्हें 3 दिवस के लिए सील कर दिया गया है।
दैनिक कर्फ़्यू के उल्लंघन पर अनूपपुर में 8 दुकाने सील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Reviewed by dainik madhur india
on
10:29 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:29 AM
Rating:
No comments: