झुग्गी-झोपडी बस्ती आष्टा मे कोई सुविधा नही
अजाक्स ने खाद्यान्य वितरण किया
दैनिक मधुर इंडिया
भोपाल।कोई लाख दावा करे कि गरीबो को भूखा नही रहने दिया जायेगा , किन्तु कोरोना वायरस के लाकडउन के समय विकसित इंडिया की विकसित स्थिति पर गौर करे तो भारत के गरीब मजदूरो की वास्तविक स्थिति वहीं की वहीं है, जैसा कि 1947 से पूर्व मे रही होगी। मई 2020 मे देखा कि प्रवासी श्रमिको ने उनके वतन को वापसी आने के लिये रास्ते मे क्या-क्या
संकट झेला है, कितनी मुषीबते उठाई है, कई किलोमिटर सफर नंगे पैर पैदल चले है, कहॉ भूख कहॉ प्यास कोई ठिकाना नही पडा। कितने ही मजदूरो ने रास्ते मे दम तोडा है, कितनी बहिनो ने सडक चलते बच्चो को जन्म दिया है, यह भयावह स्थिति बयॉ करती हैकि भारत के गरीबो की स्थिति मे आजादी के 73 साल बाद भी कोई सुधार नही हुआ है।
यह बात स्वयं प्रवासी मजदूर और गरीबो ने उस समय कही जब अजाक्स भोपाल सम्भाग के अध्यक्ष श्री बंषीलाल धनवाल उनकी टीम के साथ लाकडाउन के दौरान, उन्हे खाद्यान वितरण किया।
म0प्र0 अजाक्स ने सीहोर जिला मे निरन्तर रूप से स्थानीय श्रमिक एव गरीब परिवारो को सूखा खाद्यान वितरण किया है, और अन्य जरूरत की किराना सामग्री भी उन्हे उपलब्ध करवाई है, लेकिन गरीबो के हाल-बेहाल जस के तस बने हुये है। हाल ही मे श्री बंषीलाल धनवाल अजाक्स टीम के साथ स्थानीय आष्टा के वार्ड 15 की
झुग्गी-झोपडी बस्ती मे सूखा खाद्यान वितरण करने गये तब, उन गरीबो ने उनकी
गरीबी को बयॉ किया। श्री धनवाल ने बताया कि ना तो इनके पास कोई रोजगार है, ना ही इनके बच्चो को पडने के लिये पास मे कोई स्कूल सुविधा है, और ना ही पीने
का पानी की कोई सुविधा है, ना ही झोपडियो मे कोई लाईट सुविधा है, ना ही कोई
सडक। पूरी जिन्दगी मेहनत मजदूरी करते हुये सरकार की तमाम सुविधाओ से वंचित है। इतनी दयनीय स्थिति होने के बाद भी इन्हे लाकडाउन के दौरान कहीं से षासकीय खाद्यान नही मिला है। और तो और स्थानीय नगर पालिका ने इन अभागो का एपीएल
राषन कार्ड बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि वास्तविक गरीबो का गरीबी की सूचि मे
कोई स्थान नही होता है।
अजाक्स ने कलेक्टर सीहोर से मॉग की हैकि इन गरीबो को सरकार की
मूलभूत सुविधाये मुहैया करवाई जावे। इस मौके पर बंषीलाल धनवाल, हरिराम रेकवाल, डॉ. दिलिपसिंह आंवले, ऐडवोकेट डी0 के0 धनवाल. रोहित कुमार, दीपक बैरागी ,जन जाग्रती वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद धनवाल, राजू रेकवाल आदि साथ थे।
दैनिक मधुर इंडिया भोपाल - झुग्गी-झोपडी बस्ती आष्टा मे कोई सुविधा नही अजाक्स ने खाद्यान्य वितरण किया
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating:
No comments: