प्रदेश के अन्य जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से श्रमिकों की जिले में वापसी जारी है जिले में अभी तक 6982 श्रमिकों की वापसी हुई

प्रदेश के अन्य जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से श्रमिकों की जिले में वापसी जारी है
जिले में अभी तक 6982 श्रमिकों की वापसी हुई

 दैनिक मधुर इंडिया नरेंद्र मिश्रा
उमरियाप्रदेश सरकार के निर्देषानुसार जिले में प्रदेष के अंदर अन्य जिलों में कार्य करने वाले तथा देष के अन्य राज्यों में कार्य करने वाले श्रमिकों की वापसी लगातार हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इन श्रमिकों की विशेष वाहनों द्वारा वापसी हो रही है, जिसका खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। आज जिले में प्रमुख रूप से गुजरात प्रदेश से बडोदरा तथा अहदाबाद से महाराष्ट्र प्रदेश से , नवापुर से तथा आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से श्रमिक वापस आए है। इसी तरह प्रदेश के भीतर से जबलपुर एवं मण्डला से  निजी वाहन से लोग वापस आए है। 
तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सिंह  ने बताया कि जिले में अभी तक 6982  श्रमिको की वापसी हुई है। जिले के बाहर से आने वाले इन श्रमिकों का चिकित्सकों के दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। साथ ही जिला मुख्यालय स्थित डाईट में इनके भोजन तथा ठहरनें आदि की व्यवस्था की गई है। सभी श्रमिकों को होम क्वारेंटाईन की भी सलाह दी जा रही है। स्वस्थ्य पाये गये श्रमिकों को जिला स्तर से उनके घरों तक पहुचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कोरोना से प्रभावित संदिग्ध श्रमिकों के क्वारेंटाईन की व्यवस्था चंदिया , मानपुर, पाली तथा जिला मुख्यालय में की गई है ।
प्रदेश के अन्य जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से श्रमिकों की जिले में वापसी जारी है जिले में अभी तक 6982 श्रमिकों की वापसी हुई प्रदेश के अन्य जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से श्रमिकों की जिले में वापसी जारी है जिले में अभी तक 6982 श्रमिकों की वापसी हुई Reviewed by dainik madhur india on 10:23 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.