होली की रंगीन खुशियों में डूबा अनूपपुर: सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने मनाया होली मिलन दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।
होली की रंगीन खुशियों में डूबा अनूपपुर: सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने मनाया होली मिलन
दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।
अनूपपुर।अनूपपुर में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के द्वारा आस्था पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनूपपुर की बहनें भी शामिल हुईं और होली की रंगीन खुशियों में डूब गईं।होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया और आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया।सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अनूपपुर जैतहरी फुनगा की महिलाओं ने एवं अन्य कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली की खुशियों को साझा किया।
होली की रंगीन खुशियों में डूबा अनूपपुर: सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने मनाया होली मिलन दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।
Reviewed by dainik madhur india
on
9:01 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:01 AM
Rating:


No comments: