साहब हमे हमारे बेटे से बचा लो कलयुगी पुत्र ने माँ बाप को पीटकर जबरन पैसे की करी मांग थाना जैतहरी कब दिलाएगा न्याय दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।

साहब हमे हमारे बेटे से बचा लो कलयुगी पुत्र ने माँ बाप को पीटकर जबरन पैसे की करी मांग 

थाना जैतहरी कब दिलाएगा न्याय


दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।


अनूपपुर।जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत आदर्श ग्राम जैतहरी में पुत्र द्वारा माता-पिता के साथ मारपीट कर  गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है आदर्श ग्राम, वार्ड क्रमांक 18 में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
पीड़िता तुलसा गुप्ता (उम्र लगभग 58 वर्ष), पति – नेमचंद गुप्ता (उम्र लगभग 62 वर्ष) ने थाने पहुंचकर बताया कि दिनांक 01 मार्च 2026 को रात लगभग 8:30 बजे उनके पुत्र राजेश कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 43 वर्ष), जो कि आर एस इंफ्राटेक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है और लगभग 7 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी करता है, इसके बाद भी उसने  रिटायरमेंट के पैसों की मांग की जब माता-पिता ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी ही माँ तुलसा गुप्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की, उन्हें जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
जब पीड़िता के पति नेमचंद गुप्ता उन्हें बचाने आए तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के समय डायल 112 पर रात 8:37 बजे एवं 8:40 बजे सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन इसे आपसी मामला बताते हुए थाने में रिपोर्ट करने की सलाह देकर लौट गई।
इसके बाद पीड़िता द्वारा थाना जैतहरी में शिकायत दी गई और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि आज दिनांक तक आरोपी के विरुद्ध न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही उसे गिरफ्तार किया गया है।पीड़िता का कहना है कि आरोपी राजेश कुमार गुप्ता लगातार धमकी दे रहा है कि “थाना पुलिस मेरी जेब में है, तुम लोग रिपोर्ट करके कुछ नहीं कर सकते। मुझे तुम्हारे रिटायरमेंट का पैसा दे दो, नहीं तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।”इसके अलावा पीड़िता के दूसरे पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 35 वर्ष) द्वारा भी धमकी दी जा रही है कि “जब मैं आऊंगा तो 50 लीटर पेट्रोल डालकर पूरे घर में आग लगा दूंगा, तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।”पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को बचपन से पाल-पोसकर बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया और उसकी शादी भी कराई, लेकिन आज वही पुत्र पैसों के लालच में अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है।लगातार मिल रही इन गंभीर धमकियों के कारण बुजुर्ग दंपत्ति भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।पीड़िता तुलसा गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी राजेश कुमार गुप्ता एवं मुकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
साहब हमे हमारे बेटे से बचा लो कलयुगी पुत्र ने माँ बाप को पीटकर जबरन पैसे की करी मांग थाना जैतहरी कब दिलाएगा न्याय दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। साहब हमे हमारे बेटे से बचा लो कलयुगी पुत्र ने माँ बाप को पीटकर जबरन पैसे की करी मांग   थाना जैतहरी कब दिलाएगा न्याय   दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 9:37 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.