“आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश” भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।


“आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश”
भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज
प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा 

दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।


बिलासपुर । देश के खादी संस्थाओं की दो दिवसीय कार्यशाला सेवाग्राम यात्री निवास वर्धा में आयोजित हुई 11 सितम्बर को सभा 2026 का उद्घाटन विनोबा आश्रम ब्रहम विद्या मंदिर पवनार,वर्धा में संत विनोबा भावे के 132 वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे पूज्य विनोबा स्मरणाजली विनोबा कुटी में वयोवृध सुश्री उषा बहन /गौतम भाई के सानिध्य में प्रार्थना सभा,खादी तत्व विचार,विष्णु सहस्त्र नाम,भरत राम मंदिर दर्शन से प्रारम्भ होकर संत विनोबा जी एवं बाल विजय जी को श्रद्धांजलि देकर सम्पन्न हुई।
परमधाम आश्रम के संचालक गौतम बजाज ने कहा खादी केवल वस्त्र नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचार है खादी जगत ने खादी कार्य पर तो ज़ोर दिया लेकिन खादी के मूल विचार को पीछे छोड़ दिया जिसके कारण खादी की अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी विनोबा भावे ने खादी को केंद्र में रखकर अनेक प्रयोग किए और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया ।
छत्तीसगढ़ ज़िला बिलासपुर से पधारें महामाया खादी आश्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा आत्म निर्भर भारत बनाने में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वालम्बन,स्वरोज़गार को लेकर प्रभाव शाली ढंग से संचालित करना चाहते है उन्होंने कहा खादी भारतीय संस्कृति की रक्षक और आत्मनिर्भर भारत की नीव है त्रुटिपूर्ण नीतियों के चलते यह नीव कमज़ोर हो गई खादी समस्याओं को हल करने एक प्रतिनिधी मंडल को प्रधान मंत्री एवं सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री से मुलाक़ात कर अपनी समस्या रखनी चाहिये 
सभा का द्वितीय सत्र सेवाग्राम, वर्धा में दोपहर 2 बजे से रात्रि 7 बजे तक खादी अभियान की समीक्षा,भविष्य की खादी,आत्म निर्भर भारत में खादी की भूमिका भारत सरकार राज्य सरकार की आर्थिक सहायता पर समीक्षा चर्चा कर सम्पन्न हुई ।
प्रतिनिधी हीरालाल कुल्लू हिमांचल,क़ुरैशी जम्मू कश्मीर,मुकुल जी असम,बालीराम हरियाणा,अहमद जी बिजनौर.पराग भाई त्रिवेदी अहमदाबाद,पूर्व कुलपति राजेंद्र खेमानी,सुश्री विभा गुप्ता मगन संग्रहालय वर्धा,इंदू भूषण गोईल बीकानेर,चन्द्र कांत भाई सौराष्ट्र,अनिल कुमार शर्मा जयपुर,सुश्री कनुप्रिया बीकानेर,वासुदेव शर्मा ग्वालियर,स्वर्णजीत पांडेय अयोध्या एवं कार्यक्रम संयोजक लोकेंद्र भारतीय ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये प्रतिनिधी मंडल के साथ शीघ्र भेंट करने संकल्प लिया देश के 18 राज्यों से खादी संस्थाओं की यह दो दिवसीय कार्यशाला में लगभग 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने खादी संरक्षण स्वालंबन हेतु महत्व पूर्ण सुझाव दिये ।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रो.पुष्पेन्द्र दुबे ने व्यक्त किया ।
“आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश” भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।  “आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश” भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा   दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 8:28 AM Rating: 5

“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल” दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।


“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल”

दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।


बिलासपुर । परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है समाज को डॉ उषा किरण बाजपेयी के अनुभव का लाभ मिलेगा आज विकास नगर 27 खोली में परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन करते हुये वरिष्ट विधायक अमर अग्रवाल ने कहीं उन्होंने कहा सशक्त परिवार ही समृद्ध समाज की रचना कर सकता है सैकड़ों टूटते परिवार को संवाद कर उषा जी ने बचाया है मै उन्हें बधाई देते हुये अपेक्षा करूँगा कि नारी शक्ति संस्था ने नारी सशक्ति करण के लिये विधिक जागरूकता शिविर का जो बेड़ा उठाया है उनके सेवानिवृत्त से अब उनके अनुभव का ज़्यादा समय नारी समाज को मिलेगा ।
नारीशक्ति की अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड एवं ज़िला कुटुम्ब न्यायालय की अनुभवी सदस्य डॉ उषा किरण बाजपेयी ने कहा समाज ने हमें सब कुछ दिया है मेरा शेष जीवन किसी परिवार को टूटने से बचाने में काम आये यही मेरा संकल्प है नारी सशक्त बनेगी परिवार सशक्त बनेगा ।
उस अवसर पर महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नरेश तिवारी ने कहा संयुक्त परिवार के संवाद,समझ और सहयोग से बनता है सशक्त परिवार डॉ उषा किरण जी के 36 वर्षों का अनुभव हम सभी को मिलेगा ।
नारी शक्ति छत्तीसगढ़ बिलासपुर संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ रिबिन काट श्रीगणेश भगवान की पूजा पुष्पांजलि आरती कर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने किया । सबसे पहिले संस्था की पदाधिकारी उषा किरण,श्वेता पांडेय,सीमा यादव,किरण मुले,रश्मि बाजपेयी,बसंती वर्मा,डॉ शकुंतला जितपुरे,कविता आर्य ने द्वार पर अतिथि का रोचना तिलक लगाकर स्वागत किया ।
उक्त अवसर पर नगर के प्रमुख सर्वश्री डॉ पुष्पा दीक्षित,डॉ शिव प्रसाद दीक्षित,ई रमेंद्र राव बाबा भैय्या,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक,इंदर टहलियानी,डॉ शिवनाथ श्रीवास,डॉ देव धर महंत,डॉ नीता तिवारी,चन्द्र कला त्रिवेदी,वर्षा अवस्थी,मृदुला अवस्थी,अंतिमा पांडेय,श्वेता पांडेय,सीमा यादव,किरण मुले.दीपक झा,ईशान मुले,मलेडा सिंह ठाकुर,कविता आर्य,स्निगधा लाल,मनोज ठाकुर,पप्पू रिज़वी,राम नारायण पटेल,पप्पू सिकरवार,हर्षा बाजपेयी.राकेश शुक्ला,जे पी पांडेय,सुनील पांडेय,ओंकार पटेल,मनहरन पुरी सहित काफ़ी जनप्रतिनिधी गण उपास्थि रहे।
“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल” दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।  “परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल”  दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 5:21 AM Rating: 5

सेनानी भगवान दास टहलियानी जी की 9 वीं पुण्यतिथी पर सेनानियों ने किया स्मरण**गोवा मुक्ति में दी थी गिरफ़्तारी-श्री चन्द्र टहलियानी**समाज को बचाने विरांगनायें बाहर निकले-महेंद्र जैन*


*सेनानी भगवान दास टहलियानी जी की 9 वीं पुण्यतिथी पर सेनानियों ने किया स्मरण*

*गोवा मुक्ति में दी थी गिरफ़्तारी-श्री चन्द्र टहलियानी*

*समाज को बचाने विरांगनायें बाहर निकले-महेंद्र जैन*


बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा माह के प्रथम रविवार को 10 मिनट सेनानियों के नाम कार्यक्रम के तहत आज 6 सितम्बर प्रथम रविवार प्रातः 10 बजे नगर के महान क्रांतिकारी गोवा मुक्ति के ध्वज वाहक स्व डॉ भगवान दास टहलियानी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये मुख्य वक्ता श्रीचंद्र टहलियानी ने कहा कि सबसे पहिले मै उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान व्यक्तित्व को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी उसी कड़ी में नगर के नवजवान योद्धा मेरे पिता स्व डॉ भगवान दास टहिल्यानी जी ने मात्र 21 वर्ष की आयु में गोवा मुक्ति आज़ादी के लिये अपनी गिरफ़्तारी दी थी वे राष्ट्रभक्त सेनानी थे उन्होंने उपस्थित हर एक एक उत्तराधिकारी से अपील की परिवार ज़नो को जोड़े आज हर युवाओं को देश के अमर शहीद की गाथा,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराने की ज़रूरत है ।कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया की


 देश की आज़ादी में बिलासपुर के वीर सेनानियों की भी लम्बी सूची है उन्होंने बतलाया कि कि गोवा मुक्ति की आज़ादी में नगर के तीन नवयुवक स्व.भगवान दास टहिल्यानी,डॉ दयाराम कलवानी,डॉ मुरलीधर जैसवानी ने मात्र 20-21 की उम्र में आंदोलन में भाग लेकर अपनी गिरफ़्तारी दी थी डॉ टहलियानी मृत्यु पर्यन्त पैर टूट जाने के बावजूद अपाहिज होकर चिकित्सा सेवा करते रहे उनके योग्यदान को स्मरण कर देश के राष्ट्रपति दादा प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तीनो सेनानियों को सम्मानित किया था*श्री बाजपेयी ने नगर के महान सेनानी स्व कालीचरण तिवारी जी को पुण्यतिथी में स्मरण कर श्रद्धांजलि दी*


*अतिथि वक्ता वन्दे मातरम् संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने अव्हान किया कि समाज को बचाने अब वीरांगनाओं को आगे आना होगा आज इनकी अग्नि परीक्षा है राष्ट्र की हर चुनौतियों में उनकी महती भूमिका रही है समाज के बिगड़े स्वरूप का पुनर निर्माण जरुरी है*


*कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रीय ध्वज वंदन,सेनानी स्व डॉ भगवान दास टहिल्यानी जी के चित्र पर उत्तराधिकारी संगठन के प्रमुख ई रमेंद्र राव बाबा भैय्या,श्रीचंद्र टहलियानी,चन्द प्रकाश बाजपेयी,इंदर टहलियानी,सोनम मनीष साहू,वाणी राव,डॉ उषा किरण बाजपेयी,अशोक रंजन वर्मा,डॉ शिवनाथ श्रीवास ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मरण कार्यक्रम के तहत आज नगर के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य अभा स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी परिवार समिति नई दिल्ली के महासचिव श्री जितेंद्र रघुवंशी जी,छग प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार प्रति माह प्रथम रविवार 10 मिनट अमर शहीदों के नाम के तहत आज नगर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व डॉ भगवान दास जी की 9 वीं पुण्यतिथी में स्मरण कर बतलाया कि वर्ष 1955 में गोवा मुक्ति का आंदोलन हुवा था  वहीं पुलिस ने गिरफ़्तार कर कड़ी सजा दी थी आज उनके निवास में उनके बड़े बेटे इंदर टहिल्यानी जी के यहाँ उनकी 9 वी पुण्यतिथी पर उनके त्याग बलिदान को स्मरण किया गया  यह आयोजन स्थानीय ओम् गार्डन,अशोक बिहार,नेहरू नगर में आयोजित किया गया उन्होंने बतलाया आगामी बैठक 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती पर प्रातः 10 बजे महामाया गांधी आश्रम राजीव प्लाज़ा में आयोजित होगी*


*उत्तराधिकारी सदस्यअशोक रंजन वर्मा. डॉ शिव नाथ श्रीवास,श्रीमती वाणी राव,डॉ उषा किरण बाजपेयी,इंदर टहलियानी,,सीमा टहलियानी,अनिल तिवारी ने कहा कि नगर की महान विभूतियों को हम कैसे जीवित रखें ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके इस दिशा में काम की आवश्यकता है उक्त अवसर पर सेनानियों के उत्तराधिकारी ने अपने अपने विचारों से उत्तराधिकारी परिवार जनो को अन्य राज्यों में प्राप्त सुविधाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य के लिये विचार विमर्श किया गया एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयास से नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पट्टिका तारबाहर का संरक्षण मरम्मत  नगर में  सेवा सदन एवं पुराने बस स्टेंड से शिव टाकीज रोड नव निर्मित गार्डन में शेष बचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन लेख नाम पट्टिका लगाने की माँग की  बैठक का यह क्रम प्रतिमाह सेनानियों के निवास में चलता रहेगा सभी साथियों ने एक स्वर से राष्ट्रनिर्माण एवं चरित्रनिर्माण,जन सेवा


 वृक्षारोपण,शिक्षा,स्वास्थ शिविर,बाढ़ प्रकोप आदि सेवा में अपनी भूमिका निभाने योजना बनाकर कार्य करने विस्तार से चर्चा की ।बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य सर्व श्री ई रमेंद्र राव बाबा भैय्या,महेंद्र जैन,वाणी राव,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉशिवनाथ श्रीवास,,डॉ उषा किरण बाजपेयी,अनिल तिवारी,सोनम मनीष साहू,इंदर टहलियानी,सीमा टहलियानी,अशोक रंजन वर्मा,रमेश श्रीवास.कुमुद वर्मा.रमेश देवानी,सुरेंद्र गुप्ता,सिमरन यादव,सुरेश कलवानी,ऊधम टहलियानी,अशोक तिवारी,गीता तिवारी,आकृति साहू,मोती पेसवानी,राम नारायण पटेल,सिमरन यादव,सुरेन्द्र गुप्ता,किशन यादव,डॉ नितिन टहलियानी  जी सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं आभार इंदर टहलियानी ने व्यक्त किया । जल पान उपरांत सभा विसर्जित हुई आगामी बैठक 2 अक्तूबर को महामाया खादी आश्रम में प्रातः 10-00 बजे आयोजित होगी।*

सेनानी भगवान दास टहलियानी जी की 9 वीं पुण्यतिथी पर सेनानियों ने किया स्मरण**गोवा मुक्ति में दी थी गिरफ़्तारी-श्री चन्द्र टहलियानी**समाज को बचाने विरांगनायें बाहर निकले-महेंद्र जैन* सेनानी भगवान दास टहलियानी जी की 9 वीं पुण्यतिथी पर सेनानियों ने किया स्मरण**गोवा मुक्ति में दी थी गिरफ़्तारी-श्री चन्द्र टहलियानी**समाज को बचाने विरांगनायें बाहर निकले-महेंद्र जैन* Reviewed by dainik madhur india on 10:23 AM Rating: 5

जंगल मितान के प्रयास अनुकरणीय : डॉ पाठक जंगल मितान का 33 वां स्थापना दिवस पर 50 पर्यावरण मितानों का हुआ सम्मान दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।

जंगल मितान के प्रयास अनुकरणीय : डॉ पाठक

जंगल मितान का 33 वां स्थापना दिवस पर 50 पर्यावरण मितानों का हुआ सम्मान

दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।

बिलासपुर । पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागृति लाने के उद्देश्य से गठित संस्था जंगल मितान का 33 वां वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया ।यह आयोजन डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार,साहित्यकार डॉ विजय सिन्हा,  साहित्यकार महेश श्रीवास,डॉ मंत राम यादव डॉ शंकुतला जितपुते,अतिथि में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण में संस्थापक चन्द्र प्रकाश वाजपेयी ने जानकारी दी कि जंगल मितान का मुख्य कार्यालय अचानकमार शिव तराई में है जहाँ समय-समय पर बच्चों को पर्यावरणीय जानकारी, एवं जंगल भ्रमण, ट्रेकिंग , ग्रामीण खेल एवं संस्कृति संबंधित आयोजन एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु उल्लेखनीय कार्य करने वाले 50 पर्यावरण मितानों मै अक्षय अलकारी संयोजक पर्यावरण पहरी,राजेंद्र मौर्य,संतोष कश्यप,कमलेश्वर साहू,शेलेश शुक्ला,विशाल साहू,इतवारी राम साहू,श्री श्याम मोहन दुबे संस्थापक अरपा अर्पण महा अभियान जन आंदोलन,ईशान यादव.दिग्वेश्वरी पटेल,विट्ठल भाई पटेल,संतेश्वर पटेल,अमित रंजन पांडेय,प्रवीण राही,आँचल राही,आयांश यादव,दिग्विजय पाठक,कपिल नारायण साहू,श्री दुजराम भेड़पाल अध्यक्ष पेड़ प्रेमी सेंदरी,अमित केवट,मयंक केवट,कान्हा यादव,अनुराग देवांगन,दिव्यांशु यादव,मयंक श्रीवास,प्रांजल यादव,लव पाल,कमल केवट,इंद्रजीत सिंह सोहेल संयोजक वृक्ष ही जीवन है,ओम् प्रकाश देवानी,लक्ष्मी नारायण साहू,अंबिकेश कुमार साहू,संतोष निषाद,सुशील कुमार सरकार,प्रबल कुमार राय,प्रमोद ठाकुर,गोविंद राम पटेल,एवं श्रीमती श्वेता पांडेय सचिव नारीशक्ति का पर्यावरण सम्मान प्रमाण पत्र,अंग वस्त्र व सभी पर्यावरण मितान सर्वश्री भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ विनय पाठक कुलपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और इस हेतु गठित संस्था जंगल मितान का जन जागृति हेतु किया जाने वाला कार्य अनुकरणीय है उन्होंने चंद्र प्रकाश बाजपेयी द्वारा विगत 33 वर्षों से किया जा रहे हैं पौधारोपण की भी सराहना करते हुए कहा कि यह भी कार्य अनुकरणीय है । सुप्रसिद्ध डॉ शकुंतला जितपुरे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पौधारोपण का महत्व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ हमारे मानव जीवन के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है ।उन्होंने नवग्रह वाटिका की भी विस्तृत जानकारी देते हुए चन्द्र प्रकाश बाजपेयी के कार्य की सराहना की । इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजय सिन्हा,डॉ मंतराम यादव,महेश श्रीवास ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री चंद्र प्रकाश बाजपेयी संस्था के संस्थापक एवं चन्द्र प्रदीप बाजपेयी संस्था के अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विशेष रूप से कुंज बिहारी मिश्रा,विष्णु तिवारी.मनोज शुक्ला,रमेश सिंह राजपूत,राजेश त्रिवेदी.डॉ उषा किरण बाजपेयी,श्वेता पांडेय,डॉ रश्मि बाजपेयी,चन्द्र कला त्रिवेदी,आभा पांडेय,प्रदीप पांडेय,मनोज मिश्रा,सरोज मिश्रा,सी एम बाजपेयी,दीपेश बाजपेयी,अजय दिवेदी,किरण मुले,प्रदीप नारंग,मनोज सिंह,सुनील पांडेय,राम नारायण पटेल सहित काफ़ी संखिया में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत जंगल मितान के पदाधिकारी अध्यक्ष चंद्र प्रदीप बाजपेयी,डॉ विवेक सिंह चंदेल,पप्पू,देवेंद्र मिश्रा,शत्रुघन सिकरवार,डॉ उषा किरण बाजपेयी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर साहित्यकार एवं नागरिकगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्र प्रकाश वाजपेयी ने एवं आभार प्रदर्शन श्री चन्द्र प्रदीप  वाजपेयी ने किया।
जंगल मितान के प्रयास अनुकरणीय : डॉ पाठक जंगल मितान का 33 वां स्थापना दिवस पर 50 पर्यावरण मितानों का हुआ सम्मान दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। जंगल मितान के प्रयास अनुकरणीय : डॉ पाठक  जंगल मितान का 33 वां स्थापना दिवस पर 50 पर्यावरण मितानों का हुआ सम्मान  दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 9:55 PM Rating: 5

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस सेवादल संस्थापक एन एस हार्डिकर की पुण्यतिथि आज मनाएगा कांग्रेस सेवादल दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस सेवादल संस्थापक एन एस हार्डिकर की पुण्यतिथि आज मनाएगा कांग्रेस सेवादल


दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।


26 अगस्त को महान महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक हार्डिकर जी की पुण्यतिथि पर कार्यालय अनूपपुर में जिला कांग्रेस से बादल द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी साथ ही कई प्रकार के विविध आयोजन होंगे जिला अनूपपुर से बदल अध्यक्ष डॉक्टर एहसान अली अंसारी यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर जिला सेवादल उपाध्यक्ष शहडोल प्रभारी राम सजीवन गौतम से बदल के पदाधिकारी को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचने की अपील की है
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस सेवादल संस्थापक एन एस हार्डिकर की पुण्यतिथि आज मनाएगा कांग्रेस सेवादल दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस सेवादल संस्थापक एन एस हार्डिकर की पुण्यतिथि आज मनाएगा कांग्रेस सेवादल   दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 12:31 AM Rating: 5

तुलसी का “राम आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम” बनाता है-डॉ नरेश तिवारी (तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन)

तुलसी का “राम आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम” बनाता है-डॉ नरेश तिवारी

(तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन)

बिलासपुर । बाबा तुलसीदास द्वारा रचित मानस के कारण श्रीराम जन-जन के मन-मन में रमे हुये है । इनका मर्यादित आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाता है । रामायण में श्रीराम ऐसी धुरी है जिनके चरित्र को निखारने के लिये पात्र आते और अपनी छाप छोड़कर चले जाते है । उक्त बातें महर्षि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ नरेश तिवारी जी ने गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कही 

उन्होंने कहा तुलसीदास की इस दिव्य रचना का मूल्यांकन कला के निष्कर्षों पर न किया जावे यह सम्पूर्ण कलाओं का महानिष्कर्ष है यह प्रभु राम का सनातन यशोगान है*
*संस्कृत की विदुषी डॉ पुष्पा दीक्षित ने कहा आज देश के नवजवानों को चरित्रवान बनाने की ज़रूरत है हम सब कुछ प्राप्त कर सकते है चरित्र कहाँ से लाएँगे तुलसीदास जी का साहित्य हमें मानव बना सकता है राष्ट्र निर्माण हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिये*

*उसी कड़ी को बढ़ाते हुये पं अरविंद दीक्षित,डॉ केवल कृष्ण पाठक एवं पं चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने सम्बोधित करते हुये कहा भाषा के धरातल पर तो तुलसीदास अप्रतिम है । जितने शब्दों का प्रयोग मानस में किया है उतने शब्दों का प्रयोग विश्व के किसी कवि ने नहीं किया एक एक दोहे बीज मंत्र है । ऐसा समन्वय उस समय की तत्कालीन आवश्यकता थी । तुलसीदास ने



 सामाजिक.पारिवारिक,आर्थिक,राजनीतिक,सभी क्षेत्रों को चुना और समन्वय स्थापित करते हुये जनजीवन में व्याप्त घोर अशांति,पापाचार,अनाचार,अधार्मिक़ता ,विषमता को दूर करने की सफल चेष्टा की थी ।आज देश को इन्ही चुनौतियों से ख़तरा है प्रभु श्रीराम का चरित्र जीना ही समस्या का समाधान है*
*ज्ञात हो आज नगर स्थित बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती नगर स्थित राघवेंद्र राव सभा भवन में स्थापित बाबा तुलसीदा
स मूर्ति में प्रातः 9 बजे संयोजक चन्द्र प्रदीप बाजपेयी अखिलेश,मनोज शुक्ला,डॉ अनिता सिंह के नेतृत्व में तुलसी मित्र मंडल,तुलसी साहित्य एकादमी एवं समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा बाबा का पूजन,अभिषेक,आरती.पुष्प माल्यार्पण ,धूप चंदन भव्य आरती तुलसीदास द्वारा रचित श्रीहनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया ।


आयोजकों ने मुख्य वक्ता नरेश तिवारी ज़ी को आँवला का एक पौधा भेंट किया*
*उक्त अवसर पर नगर से सर्वश्री डॉ अजय पाठक,राकेश शर्मा,अनिल तिवारी,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,मनोज शुक्ला,जयश्री शुक्ला,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,शिवा मिश्रा.राजेश शुक्ला,गोपाल मिश्रा,किरण बाजपेयी.ममता दुबे,मृदुला अवस्थी,एस एन बाजपेयी.दिनेश बाजपेयी,आशुतोष शुक्ला,कमलेश पाठक,राम नारायण तिवारी,डॉ अनिता सिंह,वंदना मिश्रा,दीपक झा,लक्ष्मण मिश्रा,सुनील न्यौपाने,बी के शर्मा,विशाल मिश्रा.दिव्यांशु,सूरज पांडेय,कान्हा त्रिपाठी यथार्थ मकवाना.किरण खोसरे.नारायण ओझा,शुभम सारस्वत,मयंक नायक.संजय तिवारी,मनोज शुक्ला,बद्री यादव,पप्पू सिकरवार सहित भारी संखिया में आत्मीय जन उपस्थित रहे । गोष्ठी का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं आभार संयोजक मनोज शुक्ला,अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी एवं डॉ अनिता सिंह ने किया ।*

तुलसी का “राम आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम” बनाता है-डॉ नरेश तिवारी (तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन) तुलसी का “राम आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम” बनाता है-डॉ नरेश तिवारी  (तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन) Reviewed by dainik madhur india on 5:39 AM Rating: 5

राजीव गाँधी जी की जयंती पर 20 अगस्त को अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल की बैठक व सद्भावना मार्च का आयोजन - डॉ. एहसान अली अंसारी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के नेता लेंगे भाग दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।

राजीव गाँधी जी की जयंती पर 20 अगस्त को अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल की बैठक व सद्भावना मार्च का आयोजन - डॉ. एहसान अली अंसारी
कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के नेता लेंगे भाग

दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।


अनूपपुर/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गाँधी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 20 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष , श्री वी बी निवास जी एवं प्रदेश सेवादल अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव व प्रदेश प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा जी के निर्देशन पर अनूपपुर में भी जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा बैठक का आयोजन प्रातः 11 बजे से राजीव भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में किया जायेगा।

उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए जिला कांग्रेस सेवादल अनूपपुर के अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्याम कुमार गुड्डू चौहान करेंगे। कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, संगठन प्रभारी श्री मनोज मिश्रा, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल जी,पूर्व विधायक सुनील सराफ जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह, पूर्व NSUI के जिलाध्यक्ष श्री रफी अहमद, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह मार्को सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम में कई समुदाय के धर्म गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक उपरांत "सद्भावना मार्च" का आयोजन भी किया जाएगा।

संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से जिला सेवादल अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मो. सफीर मंसूरी ,महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमती दीपिका  साहू एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप मिश्रा ने जिले के सभी सेवादल पदाधिकारियों से अपनी यूनिफॉर्म में एवं समस्त कांग्रेस जनों से सफेद परिधान में भारी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिनांक 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर पहुंचने की अपील की है।
राजीव गाँधी जी की जयंती पर 20 अगस्त को अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल की बैठक व सद्भावना मार्च का आयोजन - डॉ. एहसान अली अंसारी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के नेता लेंगे भाग दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा। राजीव गाँधी जी की जयंती पर 20 अगस्त को अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल की बैठक व सद्भावना मार्च का आयोजन - डॉ. एहसान अली अंसारी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के नेता लेंगे भाग  दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 8:29 PM Rating: 5

नारिशक्ति के सावनोत्सव में कविता आर्य बनी सावन सुंदरीमाँ के नाम केला पौधे का वितरण


नारिशक्ति के सावनोत्सव में कविता आर्य बनी सावन सुंदरी

माँ के नाम केला पौधे का वितरण


बिलासपुर । स्थानीय विकास नगर 27 खोली बाजपेयी परिषद में आज सावन उत्सव पर्व पर नारिशक्ति छत्तीसगढ़ संस्था का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व दीप प्रज्वलित कर की गई । नारिशक्ति संस्था की अध्यक्ष डॉ उषाकिरण बाजपेयी ने उपस्थित सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाई देते हुये उत्तम स्वास्थ की कामना की । 

संस्था का प्रतिवेदन पढ़ते हुये प्रकृति बचाने अधिक से अधिक में पौधें लगाने अपने माँ एवं जन्म उत्सव पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाया । अतिथि श्रीमती राखी जाधव बासंती वर्मा,चन्द्र कला त्रिवेदी ने ऐसे आयोजन के महत्व पर चर्चा कर सावन उत्सव में पर्यावरण,लोक संस्कृति लोक नृत्य को संरक्षण देने नारी शक्ति संस्था के प्रयासों की प्रशंशा की । सभी बहनो ने माँ के नाम एक वृक्ष का रोपण किया एवं सभी अतिथियों एवं निर्णायक बहनो को एक एक केले का पौधा संस्था के सदस्यों द्वारा  भेंट किया गया।*


*सावन सुंदरी की रेस में तीन बहनों में से लक्की ड्रा निकाल सावन सुंदरी का चयन “कविता आर्य” का कर धूमधाम से सावन सुंदरी का ताज पहनाकर सावनी गीत “क्या जाने कोई क्या जाने मुझे श्यामसंग प्रीत पर मन मोहन सामूहिक  प्रस्तुति दी गई रनर श्रीमती पुष्पा मिश्रा रही।**समय से पधारनें का पंचुअलटी से आने वाली बहन श्रीमती बासंती वर्मा रही । 


रोचक खेल चेयर गेम प्रतियोगिता में प्रथम ममता मिश्रा द्वितीय लवली शर्मा  एवं तृतीय क़ामनी पांडेय रही ।सावनी भजन गीत की विजेता श्रीमती श्रद्धा तिवारी एवं नृत्य की विजेता चन्द्र आर्या,शैली पांडेय,त्रिशा श्रीवास रही । प्रतियोगिताओं का निर्णय कर्ता डॉ शकुंतला जितपुरे,श्रीमती उर्मिला सिन्हा एवं डॉ किरण बाजपेयी रही । सभी बहनो ने सावनी गीतों की आकर्षक प्रस्तुति “मोर बर ले दे न राजा लाली लुगरा,काला काला चश्मा.मेघा रे मेघा,टिप टिप बरसा पानी आदि डांस कर धूम मचा दिया*


*कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ उषा किरण बाजपेयी,श्रीमती संध्या शुक्ला व आभार प्रदर्शन श्रीमती श्वेता पांडेय द्वारा किया गया । सावन उत्सव में क्रमशः श्रीमती संध्या शुक्ला,श्रद्धा तिवारी,इंदिरा चौधरी.डॉ उषा किरण बाजपेयी,,डॉ किरण बाजपेयी,डॉ शकुंतला जितपुरे,अर्चना बाजपेयी,डॉ सुनीता बाजपेयी,पुष्पालता मिश्रा,कल्पना परसाई,चन्द्र कला त्रिवेदी,लवजीत शर्मा,रुचि त्रिवेदी,कविता आर्य.सिंगधा लाल,,कामिनी पांडेय,श्वेता पांडेय,,ममता मिश्रा.भारती श्रीवास,आरती तिवारी निधी तिवारी, मंजु पटनी,माया बाजपेयी,रेणु त्रिवेदी.रजेश्वरी नायडू,.हर्षा बाजपेयी,सुनीता तिवारी,सीमा यादव,किरण मुले,किरण शुक्ला,राखी जाधव,प्रतिभा तिवारी,सुषमा तोमर,प्रिया,प्रीति तिवारी,अन्नपूर्णा तिवारी,शम्पा सराफ,,इंदिरा चौधरी,रीना गाढ़े,मृदुला अवस्थी,साधना सिन्हा,चन्दा यादव,सहित काफ़ी बहने उपस्थित रही । सभी बहनो ने एक साथ फलाहार,छत्तीसगढ़ व्यंजन का आनंद लिया ।*

नारिशक्ति के सावनोत्सव में कविता आर्य बनी सावन सुंदरीमाँ के नाम केला पौधे का वितरण नारिशक्ति के सावनोत्सव में कविता आर्य बनी सावन सुंदरीमाँ के नाम केला पौधे का वितरण Reviewed by dainik madhur india on 7:42 AM Rating: 5

1947 झण्डा फहराने वाले पं रामगोपाल तिवारी के पौत्र का हुआ सम्मान**सेनानियों की अनकही गाथाओं पर शोध का संकल्प -कुलपति डॉ नरेश तिवारी**हम बलदानी सन्ताने है देश के दीवाने है-डॉ शकुंतला जितपुरे**स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनों ने मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस*




*बिलासपुर । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्ष गाँठ पर नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन ने विकाश नगर 27 खोली स्थित बाजपेयी परिषद में  राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर दिवंगत सेनानियों की छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया*


*महान सेनानी स्व रामचरण साहू की बेटी  डॉ शकुंतला जितपुरे अध्यक्ष उत्तराधिकारी परिवार ने कहा कि हम बलिदानी सन्ताने है देश के दीवाने है हमारे पुरखों ने बिना चाहत के अपनी जवानी देश को अर्पित की आगे भी हम उसी रास्ते पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिये सदैव समर्पित रहेंगें हमारा लक्ष्य भारत की एकता अखण्डता व विकास है*


*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति महर्षि विश्व विद्यालय डॉ नरेश तिवारी जी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मै सेनानी पिता का बेटा हूँ जिन्होंने देश की आज़ादी हेतु अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया देश की रक्षा हम सब का लक्ष्य है । हमें देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी नहीं भूलना चाहिये आज देश ने कम समय में ही काफ़ी उन्नति की है भारत का पूरी दुनिया में सम्मान है देश अखण्ड बने हम ऐसा भारत चाहते है जैसा


 चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी ने कहा छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम इतिहास के साथ अनेक अज्ञात घटनाओं पर शोध की ज़रूरत है उसे पुनः संग्रहित करने का  संकल्प लेता हूँ* 
*सबसे पहिले अतिथियों ने भारत माता,महान क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह,पं गंगा प्रसाद बाजपेयी,बाल चन्द्र जैन,राम नारायण श्रीवास जी आदि की फ़ोटो में माल्यार्पण कर नगर के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । ध्वज रक्षक पूर्वविधायक की कमांड में अतिथियों ने राष्ट्र ध्वज फहराया,राष्ट्रीय गान,गीत डॉ उषाकिरण बाजपेयी ने वन्दे मातरम्,झण्डा ऊँचा रहे हमारा,राष्ट्रगीत का गायन कर लोगों का दिल जीत लिया । सर्व प्रथम अतिथियों ने आज़ादी का प्रथम झण्डा 15 अगस्त 1947 को बिलासपुर पुलिस ग्राउण्ड में फहराने वाले संसदीय सचिव पं रामगोपाल तिवारी के नाती अनिल तिवारी एवं डॉ आशुतोष तिवारी जी का श्रीफल साल माला से स्वागत किया किया गया अनिल तिवारी ने विस्तार से उस दौर की घटना का जिग्र किया उक्त अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनो में सेनानी परिवार एवं नगर से सर्व श्री बाबा ई रमेंद्र राव,आर एस विंध्यराज,क्षमा सिंह,राम शंकर शुक्ला,कुंज बिहारी मिश्रा,महेश श्रीवास,डॉ मंतराम यादव,श्रद्धा तिवारी,डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ रश्मि बाजपेयी,डॉ किरण बाजपेयी,अशोक रंजन वर्मा,कुमुद वर्मा,डॉ शिवनाथ श्रीवास,डॉ रश्मि जितपुरे,राजेशजैन,जया जैन,वेदराम यादव,राजेश शुक्ला,प्रदीप नारंग.देवेंद्र मिश्रा,,चित्रलेखा कांसकार,विजय मिश्रा,,पप्पू रिज़वी,मनोज सिंह ठाकुर,मनहरन गोस्वामी.डी के बाजपेयी,लक्ष्मीनाथ देवांगन,लक्की तिवारी,किरणमुले,सीमा यादव,श्वेता पांडेय,स्मिता नामदेव,स्मृति जैन,मनीष श्रीवास्तव,कमल कौशिक,रमेश राजपूत,डॉ विवेक चंदेल.सहित काफ़ी संखिया में लोग उपस्थित थे ।एक साथ जलपान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*

1947 झण्डा फहराने वाले पं रामगोपाल तिवारी के पौत्र का हुआ सम्मान**सेनानियों की अनकही गाथाओं पर शोध का संकल्प -कुलपति डॉ नरेश तिवारी**हम बलदानी सन्ताने है देश के दीवाने है-डॉ शकुंतला जितपुरे**स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनों ने मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस* 1947 झण्डा फहराने वाले पं रामगोपाल तिवारी के पौत्र का हुआ सम्मान**सेनानियों  की  अनकही गाथाओं पर  शोध का संकल्प -कुलपति डॉ नरेश तिवारी**हम बलदानी सन्ताने है देश के दीवाने है-डॉ शकुंतला जितपुरे**स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनों ने मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस* Reviewed by dainik madhur india on 7:36 AM Rating: 5

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक की मौके पर मौत, दो घायल तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद दैनिक मधुर इंडिया राजगढ़।


जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक की मौके पर मौत, दो घायल

तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

दैनिक मधुर इंडिया राजगढ़।
राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति पर आरोप है कि उन्होंने अपनी रजिस्टर्ड लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से तीन लोगों पर गोली चलाई। विवाद प्लॉट पर कब्जे को लेकर बताया जा रहा है।

घटना में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसके साथी सुरेश पिता आत्माराम मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास 12 बोर बंदूक होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

दैनिक मधुर इंडिया 
रिपोर्टर — रमेश धानिया
जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक की मौके पर मौत, दो घायल तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद दैनिक मधुर इंडिया राजगढ़। जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक की मौके पर मौत, दो घायल  तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद  दैनिक मधुर इंडिया राजगढ़। Reviewed by dainik madhur india on 10:38 AM Rating: 5

न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय का पत्रकार सम्मेलन माउंट आबू में हुआ सम्पन्न,राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने एवं संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक मंथन

न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ  राष्ट्रीय का पत्रकार सम्मेलन माउंट आबू में हुआ  सम्पन्न,

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल  पवन शर्मा 

 पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने एवं संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक मंथन
भोपालआबूरोड (उजीर सिलावट) में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन रविवार को आबूरोड स्थित सन होटल एंड रिसोर्ट में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं पत्रकार कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
 सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एल. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण, सम्मानजनक पहचान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से पत्रकार हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर देश एवं प्रदेश की सरकारों के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया गया, ताकि पत्रकारों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो सके।
कार्यक्रम की  अध्यक्षता कर रहे  राष्ट्रीय अध्यक्ष (ग्रामीण) जगदीश मीणा ने की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी पत्रकारों को एक मंच पर संगठित होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई को और प्रभावी बनाना होगा। एक मजबूत संगठन ही पत्रकारों की वास्तविक ताकत है।

राष्ट्रीय सचिव खुशबू मेहता एवं सिरोही जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों ने देश एवं प्रदेश से पधारे पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज आबूरोड के मीडिया प्रभारी, रेवदर विधायक मोतीलाल कोली सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठन विस्तार तथा पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के जालोर जिला अध्यक्ष उजीर सिलावट ने भी सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, जिले के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, पत्रकारों के प्रशिक्षण, सामाजिक सरोकारों में मीडिया की भूमिका तथा पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रमुख पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि: मुख्य अतिथि – डी. एल. शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ,अध्यक्षता – जगदीश मीणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (ग्रामीण),कार्यक्रम संयोजक – खुशबू मेहता, राष्ट्रीय सचिव
विशिष्ट अतिथि – डॉ. जमालुद्दीन मस्तान, ललित गुप्ता, देवीलाल बेरवा, के. डी. बेरवा, अनुजुल त्यागी, अशोक चौधरी एवं बिहारी लाल सोलंकी मध्यप्रदेश के सचिव पवन शर्मा माचलपुर 
कार्यक्रम आयोजक एवं सिरोही जिला अध्यक्ष – दीपक अग्रवाल जालोर जिला अध्यक्ष – उजीर सिलावट सहित देश एवं प्रदेश के अनेक पदाधिकारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक जन्म प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित रहे।
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय का पत्रकार सम्मेलन माउंट आबू में हुआ सम्पन्न,राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने एवं संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक मंथन न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ  राष्ट्रीय का पत्रकार सम्मेलन माउंट आबू में हुआ  सम्पन्न,राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल  पवन शर्मा  पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने एवं संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक मंथन Reviewed by dainik madhur india on 4:10 AM Rating: 5

पं गंगा प्रसाद वाजपेयी की स्मृति में ध्वजारोहण,मेघावी छात्रों का सम्मान सेनानियों का त्याग बलिदान,छात्रों के लिए पथ परदर्शन-पूजा विधानी दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।

पं गंगा प्रसाद वाजपेयी की स्मृति में ध्वजारोहण,मेघावी छात्रों का सम्मान

सेनानियों का त्याग बलिदान,छात्रों के लिए पथ परदर्शन-पूजा विधानी

दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।


बिलासपुर । महात्मा गांधी के अव्हान पर 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो का नारा देश में गुंजा इसी जयघोष के साथ तत्कालीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानीशा बहु उ मा शाला दयालबंद बिलासपुर के छात्र रहे 13 वर्षीय बालक पंडित गंगा प्रसाद वाजपेयी ने अपने 10 -12 साथियों के साथ विद्यालय भवन से यूनियन जैक उतार कर तिरंगा ध्वज फहराकर अनोखा कार्य किया था । इस घटना की याद में 9 अगस्त को स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  के मेघावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय बाजपेयी परिषद 27 खोली विकाश नगर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी रही अध्यक्षता डॉ विजय सिन्हा वरिष्ट साहित्यकार ने की । महापौर पूजा विधानी ने कहा समाज सेवक पंडित बाजपेयी का व्यक्तित्व अलग से नजर आता था उनके कार्य ने मुझे बेहद प्रेरित किया उनका परिवार भी रेलवे परिषद में रहता था मैं उनके एवं नगर के बहुत सेनानियों, समाज सेवकों को जानती हूं । मात्र 13 साल का बालक अपने अपने देश प्रेम,समर्थ त्याग बलिदान से देश की आजादी में भूमिका अदा करते हुए इस विद्यालय के भवन में तिरंगा झंडा लगाकर समाज के लिए दर्पण बन सके
  । इस आज़ादी को बनायें रखने के लिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना ज़रूरी है उन्होंने कहा छात्रों के भविष्य को देखते हुये हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित नगर विधायक अमर अग्रवाल जी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में विस्तार से योजना बनाई जा रही है  । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर पं गंगा प्रसाद वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर शुभारंभ किया ।
9 अगस्त को गिरफ़्तार सेनानी परिवार से श्रीमती प्रतिमा शुक्ला एवं अनिल साहू का श्रीफल शाल झण्डा देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी स्वागत उद्बोधन देते हुये  कहा उन्हें गर्व है कि वह पंडित वाजपेयी के पुत्र हैं जिन्होंने 13 साल की अवस्था में इस विद्यालय में यूनियन जैक उतारकर तिरंगा ध्वजारोहण कर योगदान दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ विजय सिन्हा ने कहा की छात्र जीवन से देश प्रेम का जो बीजारोपण क़िया गया
वहीं बाद में उनके जीवन को सत्य अहिंसा नैतिकता का पर्याय बनाया जो उनके परिवार में आज भी दृष्टिगत हो रहा है विशिष्ट अतिथि पश्चिम मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप,पार्षद नितिन पटेल ने कहा अतीत से सीख लेकर ही वर्तमान को सजाया संवारा जा सकता है ।
विद्यालय के कक्षा 1 से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम में प्रथम आने वाले 25 छात्रों को क्रमशः भावन्या प्रजापति,नमन कुमार पटेल,हीर मानिकपुरी.पलक मरकाम,करुणा बंजारे,पलक यादव,महिमा पाटनवार,युवराज बंजारे,राधिका यादव,मिथलेश निषाद,गुलशन सिंह राजपूत,अभिषेक श्रीवास,तुलसी कौशले,आरती पटेल,आयुशी देवांगन,पायल साहू,विवेक तम्बोली,युवराज देवांगन,भास्कर वर्मा,पलक बाजपेयी,अदिबा अंजुम,आँचल यादव,अदिती देवांगन,आयुष तिवारी को मेधावी प्रमाण पत्र,श्रीफल शॉल,राष्ट्रीय ध्वज देकर अतिथियों ने सम्मानित किया छात्रों की तरफ से आयुषि देवांगन ने श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व पर जीवंत प्रकाश डाल समा बांध दी । कार्यक्रम का आभार विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर चंदन पाल एवं कुशल संचालन डॉक्टर उषा किरण बाजपेई ने किया ।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख चंद्रकला त्रिवेदी राजेश कुमार त्रिवेदी चंद्र शेखर बाजपेई अमितेश त्रिवेदी राम शंकर शुक्ला,सोनम साहू,डॉ रश्मि जितपुरे.हेमश्री चौधरी,किरण मुले.श्वेता पांडेय,किरण शुक्ला,वेद प्रकाश अग्रवाल नागेंद्र धर शर्मा,विजय मिश्रा,नरेंद्र नायडू,राकेश जैन,डॉ शिव नाथ श्रीवास अशोक रंजन वर्मा,कुमुद वर्मा,त्रिवेणी भोई,राखी जाधव श्रद्धा तिवारी,संतोष पिपलवा.अशोक कुमार तिवारी विवेक तम्बोली धनेश यादव,प्रेम चंद्र पांडेय,गजेन्द्र श्रीवास सहित बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों के अभिभावक विद्यालय के बच्चे शिक्षक बंधु भारी संख्या में उपस्थित थे Iसभी बच्चों ने स्वल्पाहार का आनन्द लिया।
पं गंगा प्रसाद वाजपेयी की स्मृति में ध्वजारोहण,मेघावी छात्रों का सम्मान सेनानियों का त्याग बलिदान,छात्रों के लिए पथ परदर्शन-पूजा विधानी दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा। पं गंगा प्रसाद वाजपेयी की स्मृति में ध्वजारोहण,मेघावी छात्रों का सम्मान  सेनानियों का त्याग बलिदान,छात्रों के लिए पथ परदर्शन-पूजा विधानी  दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 11:55 PM Rating: 5

9अगस्त क्रांति दिवस विशेष संस्मरण 13 साल की उम्र में बालक पंडित गंगा प्रसाद ने जब तिरंगा फहराया-चंद्र प्रकाश बाजपेयी दैनिक मधुर इंडिया।बिलासपुर।

9अगस्त क्रांति दिवस विशेष संस्मरण 13 साल की उम्र में बालक पंडित गंगा प्रसाद ने जब तिरंगा फहराया-चंद्र प्रकाश बाजपेयी

दैनिक मधुर इंडिया।बिलासपुर।


भारतीय इतिहास में 1942 का वर्ष महत्वपूर्ण है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 8 अगस्त को ही देश से अंग्रेजों भारत छोड़ने का प्रस्ताव दिया था आंदोलन का असर छत्तीसगढ़ में भी हुआ । 9 अगस्त 1942 को पूरे देश में एक उग्र आंदोलन हुआ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता को मलकापुर रेलवे स्टेशन पर ही  प्रमुख पं रवि शंकर शुक्ला,लक्ष्मी नारायण दास,डॉक्टर खूब चंद बघेल आदि को गिरफ़्तार कर लिया गया बिलासपुर स्थित शा बहु उ मा शाला दयालबंद के निकट गांधी चौक में नव जवानो की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई गगन भेदी नारे भारत माता की जय वंदे मातरम, आदि नारों से शहर गूंज उठा बिलासपुर के सभी वरिष्ठ आंदोलनकारी रात में ही गिरफ्तार कर लिए गए थे अब इस आंदोलन की जवाबदारी नौजवान सेनानियों ने संभाल रखी थी दल नायक चित्रकांत जायसवाल ने गवर्नमेंट स्कूल में यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराने का उत्तरदायित्व छात्र गंगा प्रसाद वाजपेयी को दिया I उस वक्त छात्र गंगा प्रसाद बाजपेयी की उम्र मात्र 13 वर्ष 4 माह 22 दिनों की थी बड़े जोश उमंग के साथ 10 -12 स्कूली छात्रों दयाशंकर दुबे,पी जनार्दन नायडू,हरसेवक सिंह परिहार,बसीर अहमद,लक्ष्मी नारायण दुआ.श्रीकांत वर्मा,सुरेश तिवारी,मंगल भाई,फागूराम ताम्रकार,छेदी लाल सिंह,रामेश्वर प्रसाद साहू,राजाराम साहू आदि के सहयोग से बालक गंगा प्रसाद ने तिरंगा फहराने की योजना बनाई विद्यालय के पीछे लगा काटियापारा में मामा शिवभजन शुक्ला जी के मकान कृष्णा हवेली में योजना बनाकर छात्रावास के रास्ते पीछे सूनसान इलाक़े से भवन में चढ़ने का रास्ता बनाया किसी को भनक भी नहीं लगा जूना बिलासपुर कतियापारा के रास्ते खेत खलियान पार कर भवन में चढ़ गये जब तक स्कूल के बाहर खड़ी पुलिस फ़ोर्स समझ पाती उन्होंने तेज गती से यूनियन जैक उतारकर अंततः गंगा प्रसाद वाजपेयी ने अपने दल साथियों के साथ विद्यालय भवन में यूनियन जैक उतार दिया और देश का तिरंगा झंडा फहरा दिया नीचे उतरने पर तत्कालीन प्राचार्य लाला दीनानाथ जी को इसकी जानकारी मिली वह फौरन भवन के बाहर आकर इन सभी छात्रों को डांटना शुरू किया विद्यालय की बाउंड्री वाल के बाहर भारी पुलिस तैनात थी यह सारी हरकतें देख रहे थे प्राचार्य द्वारा छात्रों से कड़ा विरोध करने पर छात्र गंगा प्रसाद ने सड़क से ही मिट्टी पत्थर उठाकर मार दिया जिससे प्राचार्य लाला दीनानाथ को सिर में चोट पहुंची रक्त बहने लगा पुलिस तब तक विद्यालय परिषद में प्रवेश कर गई और इन सभी विद्यार्थियों को पकड़ लिया प्राचार्य लाला दीनानाथ ने पुलिस फोर्स को विद्यालय परिषद से बाहर जाने का आदेश दिया उनका कहना था यह घटना हमारे विद्यालय परिषद की है मैं इस समस्या का समाधान कर लूंगा लेकिन पूरे नगर में कर्फ्यू लगा हुआ था अंग्रेजों के शासन में पूरा नगर बंद था पुलिस फोर्स ने उनकी एक न बात सुनी और स्कूल के 12 -13 विद्यार्थियों को थाना सिटी कोतवाली पड़कर ले गई । ऐसे योद्धा थे विद्यालय के बालक गंगा प्रसाद जिन्होंने छोटी उम्र में भी महात्मा गांधी जी के नगर आगमन पर किसी तरह उनके निकट पहुंचे उनसे ऑटोग्राफ मांगा था तब बापू ने कहा मैं देश की आजादी हेतु निकला हूं देश सेवा के लिए कुछ सहयोग लेकर ऑटोग्राफ देता हूं गंगा प्रसाद ने बापू से आग्रह कर कर कहां बापू में बच्चा हूं मेरे पास आपको देने हेतु कोई पैसे नहीं है मैं दिल से देश सेवा को तत्पर हूं मेरे गले में एक गमछा रखा है मैं उसे ही भेंट कर आपका आपका ऑटोग्राफ चाहता हूं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने छोटे बालक गंगा प्रसाद के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपना ऑटोग्राफ दे दिया ऐसे थे बालक गंगा प्रसाद बाजपेयी ।
9अगस्त क्रांति दिवस विशेष संस्मरण 13 साल की उम्र में बालक पंडित गंगा प्रसाद ने जब तिरंगा फहराया-चंद्र प्रकाश बाजपेयी दैनिक मधुर इंडिया।बिलासपुर। 9अगस्त क्रांति दिवस विशेष संस्मरण 13 साल की उम्र में बालक पंडित गंगा प्रसाद ने जब तिरंगा फहराया-चंद्र प्रकाश बाजपेयी  दैनिक मधुर इंडिया।बिलासपुर। Reviewed by dainik madhur india on 4:42 AM Rating: 5

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.