शिक्षक रामबाबू वर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया गहरा शोक परिजनों से फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा; जल्द क्षेत्र में आने की कही बात दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़।राजगढ़।

 शिक्षक रामबाबू वर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया गहरा शोक

परिजनों से फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा; जल्द क्षेत्र में आने की कही बात

दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़।राजगढ़।


राजगढ़। शिक्षा जगत के लिए बुधवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोरखेड़ा जागीर में अतिथि शिक्षक वर्ग-2 (सामाजिक विज्ञान) के पद पर कार्यरत रामबाबू वर्मा पिता रूपालाल (45 वर्ष), निवासी ग्राम लसूडल्या जागीर, की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से यह दुखद हादसा हुआ।

शिक्षक रामबाबू वर्मा के असामयिक निधन की खबर से शिक्षा जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

जीतू पटवारी ने मृतक शिक्षक के परिजनों से फोन पर बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि वे दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। पटवारी ने जल्द ही क्षेत्र में आने की बात भी कही।

शिक्षक रामबाबू वर्मा के निधन से परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों को गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
शिक्षक रामबाबू वर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया गहरा शोक परिजनों से फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा; जल्द क्षेत्र में आने की कही बात दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़।राजगढ़। शिक्षक रामबाबू वर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया गहरा शोक  परिजनों से फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा; जल्द क्षेत्र में आने की कही बात  दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़।राजगढ़। Reviewed by dainik madhur india on 5:37 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.