महिला दुर्गा उत्सव समिति 27 खोली में भव्य भजन,गरबा का आयोजन
dainik madhur india
10:39 AM
महिला दुर्गा उत्सव समिति 27 खोली में भव्य भजन,गरबा का आयोजन
बिलासपुर । विकास नगर 27 खोली में परम्परा गत अनेक वर्षों से महिलाओं द्वारा स्थापित महिला दुर्गा उत्सव समिति द्वारा निशुल्क भजन गरबा का आयोजन माता के दरबार में आयोजित हुआ । नगर के श्रेष्ट गायक कलाकार अजय दिवेदी के नेतृत्व में लगातार तीन घण्टे बच्चे से वरिष्ठ महिलाओं ने डांडिया उत्सव में भाग लिया ।
आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,अध्यक्षता कर रहे भाजपा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप एवं
विशिष्ट अतिथि डॉ उषा किरण बाजपेयी,साहित्यकार महेश श्रीवास ने अपने संदेश में नवरात्रि की शुभ कामनाये देते हुये महिलाओं द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में अनुशासित सांस्कृतिक धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की जमकर तारीफ़ की ।
ज्ञात हो कि सारी बहने बिना पद के सिर्फ़ कार्यकर्ता स्वरूप सेवाये देती है संस्था की संरक्षक डॉ उषा किरण बाजपेयी,पुष्पा श्रीवास,निधि तिवारी,उमा ठाकुर,दुर्गा तिवारी मीना ठाकुर,कार्यकर्ता सलेखा शर्मा.किरण मुले,माया ठाकुर,सालू सिंह,मालती ध्रुव,मीनू सिंह,निधि सिंह,अनिता दिवेदी,मौसमी राय,रोशनी ठाकुर,साक्षी
सिंह,सुनीता,मीनू,सोनी,पूजा,उदित,शारदा,शकुंतला,संगीता,दुर्गा,निहारिका,श्वेता,सुशीला,सरिता,लिलि,पदममी,कमला,रजनी गुड्डी,कीर्ति,शोभा,रजेश्वरी,राजकुमारी,हीरा बाई,रीना,श्रद्धा,लक्ष्मी,पुनीता,पुष्पा,शशि,संगीता,अदिति,चार्बी,अनाया,सावी,मुस्कान,रिया,माही,चाहत,करुणा,देविका,अंजली ये सारी बहने एक जुट होकर सहयोग कर रही है । 19 अक्टूबर को भजन जागरण का आयोजन रखा गया है ।
महिला दुर्गा उत्सव समिति 27 खोली में भव्य भजन,गरबा का आयोजन
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating: