दतिया पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर: जनसुनवाई में SP के हस्तक्षेप के बाद हटेगा निर्दोष छात्र का नाम,*
*दतिया पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर: जनसुनवाई में SP के हस्तक्षेप के बाद हटेगा निर्दोष छात्र का नाम,*
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
धोखाधड़ी करने वाला वाहन विक्रेता बनेगा आरोपीदतिया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला एक मामला सामने आया है। पुलिस चेकिंग के दौरान डरकर एक युवक द्वारा दिए गए गलत बयान के आधार पर पुलिस ने ग्वालियर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे एक निर्दोष छात्र को आरोपी बना दिया। मंगलवार को जब पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष पुख्ता दस्तावेजी सबूत पेश किए, *तब जाकर सच सामने आया*।
SP ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को निर्दोष का नाम हटाने और धोखाधड़ी करने वाले असली विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।क्या है पूरा मामला?प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलियापुरा (हाल निवासी गामा अखाड़ा के पास, दतिया) के निवासी ब्रजमोहन शर्मा ने बीते 17 जनवरी 2024 को झांसी निवासी लक्ष्मीनारायण कुशवाहा से एक बुलेट मोटरसाइकिल 1 लाख रुपये में खरीदी थी।
इस सौदे का बाकायदा 1000 रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट हुआ था और पारदर्शिता के लिए वीडियो भी बनाया गया था। लक्ष्मीनारायण ने गाड़ी नाम ट्रांसफर होने तक ब्रजमोहन को सुरक्षा के तौर पर 1 लाख रुपये का चेक भी दिया था।चेकिंग के दौरान घबराहट में बदला बयानब्रजमोहन शर्मा ने इस गाड़ी को करीब 19 महीने चलाने के बाद दतिया की ही हीरा नगर कॉलोनी के निवासी सौरभ सेन को 70,000 रुपये में बेच दिया। बीते 23 जून की रात पुलिस चेकिंग के दौरान सौरभ सेन से जब गाड़ी के कागजात मांगे गए, तो वह पेश नहीं कर पाया।
पुलिस पूछताछ से भयभीत होकर सौरभ ने हड़बड़ाहट में पुलिस को कह दिया कि उसने यह गाड़ी 'मुकुल' नाम के युवक से खरीदी है, जबकि असल विक्रेता ब्रजमोहन शर्मा थे। *पुलिस ने भी बिना किसी जांच-पड़ताल और तस्दीक के, महज शक के आधार पर मुकुल का नाम मेमोरेंडम में जोड़कर उसे आरोपी बना दिया।* ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहा है निर्दोष मुकुलहैरानी की बात यह है कि जिस मुकुल को पुलिस ने इस मामले में घसीटा, उसका इस गाड़ी या सौदे से कोई लेना-देना ही नहीं है। मुकुल वर्तमान में ग्वालियर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और घटना के दौरान भी वहीं मौजूद था।SP की जनसुनवाई में हुआ न्याय, टीआई को मिले निर्देशमामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ब्रजमोहन शर्मा सारे असली कागजात, स्टांप एग्रीमेंट, चेक और सौदे का वीडियो लेकर SP साहब की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने सारे दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष पेश कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की।दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने माना कि ब्रजमोहन शर्मा ने सद्भावनापूर्वक गाड़ी खरीदी थी और उनका या मुकुल का किसी भी प्रकार की चोरी या अपराध से कोई संबंध नहीं है। *SP साहब ने मौके से ही संबंधित थाना प्रभारी (TI) को सख्त निर्देश दिए कि निर्दोष छात्र मुकुल का नाम तत्काल केस से पृथक किया जाए और मुख्य आरोपी लक्ष्मीनारायण कुशवाहा*, जिसने चोरी या संदेहास्पद वाहन बेचकर ब्रजमोहन के साथ 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
दतिया पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर: जनसुनवाई में SP के हस्तक्षेप के बाद हटेगा निर्दोष छात्र का नाम,*
Reviewed by dainik madhur india
on
7:16 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:16 AM
Rating:




No comments: