सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के साथ की गई राहगीर योजना की समीक्षा
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुर जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई,जिसमें जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने तथा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर,रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाने,यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला अधिकारी द्वारा राहगीर योजना की भी समीक्षा की,जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाने वाले मददगार नागरिकों को योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन दिए जाने की जानकारी दी गई। सभी सम्बन्धित विभागों को राहगीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटना के घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के साथ की गई राहगीर योजना की समीक्षा
Reviewed by dainik madhur india
on
7:20 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:20 AM
Rating:

No comments: