उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास पर जश्न का माहौल
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया। विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास 'माई कृपा' पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके निवास पहुंचे, जहां सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उपचुनाव को लेकर जीत का विश्वास जताया।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की तथा आगामी उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। माई कृपा परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास पर जश्न का माहौल
Reviewed by dainik madhur india
on
11:18 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:18 AM
Rating:

No comments: