दतिया मेडिकल कॉलेज में भारी लापरवाही: अंदर मोबाइल में मस्त रहा स्टाफ, बाहर कतारों में तड़पते मरीजों का खून जमा*
*दतिया मेडिकल कॉलेज में भारी लापरवाही: अंदर मोबाइल में मस्त रहा स्टाफ, बाहर कतारों में तड़पते मरीजों का खून जमा*
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया। जिला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से लापरवाही की एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। ब्लड बैंक के बाहर गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजन हाथों में खून का सैंपल लेकर घंटों कतार में खड़े रहे, जबकि अंदर मौजूद अस्पताल का जिम्मेदार स्टाफ एयरकंडीशंड कमरों में बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त रहा। स्टाफ की इस संवेदनहीनता के कारण समय पर प्रोसेस न होने से कई मरीजों के रक्त के सैंपल ट्यूब में ही जम (Clot) गए।दैनिक मधुर इंडिया के कैमरे में कैद हुई हकीकतइस पूरी अव्यवस्था और लापरवाही को 'दैनिक मधुर इंडिया' की टीम ने अपने कैमरे में रंगे हाथों कैद किया है। तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाहर मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ लगी हुई है, लोग अपनी बारी का इंतजार करते-करते बेहाल हो रहे हैं, लेकिन अंदर बैठे स्टाफ को उनकी तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। वे ड्यूटी ऑवर में फोन पर व्यस्त दिखाई दिए।मरीजों को झेलनी पड़ रही दोहरी मारब्लड सैंपल जम जाने के कारण अब इन मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि डॉक्टरों को इलाज शुरू करने में देरी होगी। वहीं दूसरी ओर, स्टाफ की इस गलती का खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ेगा, जिन्हें अब दोबारा सुई चुभवाकर खून का सैंपल देना होगा। ब्लड बैंक के बाहर मौजूद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया है।प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजारदैनिक मधुर इंडिया इस खबर के माध्यम से दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन, अस्पताल अधीक्षक और जिला कलेक्टर का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता है। सरेआम कैमरे में कैद हुई इस लापरवाही के बाद अब देखना यह है कि दोषी स्टाफ पर क्या सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है, या फिर हर बार की तरह मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
दतिया मेडिकल कॉलेज में भारी लापरवाही: अंदर मोबाइल में मस्त रहा स्टाफ, बाहर कतारों में तड़पते मरीजों का खून जमा*
Reviewed by dainik madhur india
on
6:52 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:52 AM
Rating:

No comments: