स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फैल रहा झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल, गरीब जनता हो रही शोषण का शिकार

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फैल रहा झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल, गरीब जनता हो रही शोषण का शिकार

फोटो  दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




सीतापुर। विकास खंड परसेंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते बिना मान्यता और आवश्यक चिकित्सीय योग्यता के कई लोग खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
सूत्रों के अनुसार अमित डॉक्टर (बेनीरामा), इमरान डॉक्टर (मेंहदीपुरवा), नेशनल क्लीनिक (मेंहदीपुरवा), इस्लामुद्दीन डॉक्टर (सरैया ऊंचाखेरा), अलताफ क्लीनिक (मदारपुर पुल), रियाज डॉक्टर (मेवाराम नगर), उदयभान डॉक्टर (सरावां), कीर्तिभान (अंगेठा) तथा सचित कुमार मेडिकल स्टोर अथवा निजी क्लीनिक की आड़ में मरीजों को भर्ती कर इलाज करने का कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि इन स्थानों पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे गरीब एवं अशिक्षित लोगों को झांसे में लेकर उनका उपचार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि बीते दिनों कथित गलत इलाज के कारण एक गरीब महिला की मौत भी हुई थी, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सीएचसी परसेंडी की ओर से समय-समय पर केवल औपचारिक कार्रवाई की जाती है। कुछ क्लीनिकों को सीज करने के बाद दोबारा संचालन शुरू हो जाने से विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
इस संबंध में जब सीएचसी परसेंडी के अधीक्षक डॉ. दीपक यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है और जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों और कथित झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ पर रोक लग सके।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फैल रहा झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल, गरीब जनता हो रही शोषण का शिकार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फैल रहा झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल, गरीब जनता हो रही शोषण का शिकार Reviewed by dainik madhur india on 6:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.