दतिया: दूसरे की जमीन का फर्जी नक्शा लगाकर की रजिस्ट्री, दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज दतिया।

*दतिया: दूसरे की जमीन का फर्जी नक्शा लगाकर की रजिस्ट्री, दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज दतिया।* 

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर कॉलोनी में जमीन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़ित की जमीन की चतुर्सीमा (चौहद्दी) दिखाकर फर्जी तरीके से विक्रय पत्र तैयार करवा लिया था।
*क्या है पूरा मामला?*
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी रामप्रकाश गुप्ता ने साल 2014 और 2015 में सर्वे नंबर 518 की जमीन के दो हिस्से कानूनी तौर पर खरीदे थे। इस जमीन पर उनका मालिकाना हक और कब्जा था।
*शिकायत के मुताबिक,*
 मुख्य आरोपी राजीव लोचन दीक्षित की इस सर्वे नंबर पर कोई जमीन नहीं थी। इसके बावजूद उसने सितंबर 2024 में सुनील कमरिया (निवासी खैरी) के पक्ष में एक विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) निष्पादित कर दिया।दस्तावेजों में हेरफेर कर किया कब्जाधोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने चालाकी से दस्तावेजों में तो सर्वे नंबर 519 और 521 का उल्लेख किया, लेकिन रजिस्ट्री के साथ जो चौहद्दी का नक्शा लगाया, उसमें रामप्रकाश गुप्ता की सर्वे नंबर 518 वाली जमीन की सीमाएं दर्शा दीं। इसी फर्जी नक्शे के बूते खरीदार सुनील कमरिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर अवैध कब्जा कर लिया।
*पुलिस ने दर्ज की FIRजब पीड़ित रामप्रकाश गुप्ता को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई*।
 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजीव लोचन दीक्षित और सुनील कमरिया के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दतिया: दूसरे की जमीन का फर्जी नक्शा लगाकर की रजिस्ट्री, दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज दतिया। दतिया: दूसरे की जमीन का फर्जी नक्शा लगाकर की रजिस्ट्री, दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज दतिया। Reviewed by dainik madhur india on 6:23 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.